14 May 2016

जीवन है तो समस्याएँ रहेंगी ही ( Jivan Hai To Samasyae Bhi Rahengi Hi )




➣ इस Post का Youtube Video देखने के लिए यहाँ click करें 

motivational story on problems in hindi



     !! जीवन है तो समस्याएँ रहेंगी ही !!


एक आदमी राजस्थान के किसी शहर में रहता था | वह ग्रजुएट था और प्राइवेट कंपनी में काम करता था | अपनी जिंदगी से नाखुश वह हर समय अपनी समस्या के बारे में सोचता था |

एक बार शहर से कुछ दूरी पर एक महात्मा आए | बहुत से लोग उनके पास अपनी समस्याएँ लेकर जा रहे थे | वह आदमी भी चला गया | वहाँ जाकर महात्मा से बोला – “बाबा ! मैं अपने जीवन से बहुत दुखी हूँ | हर समय समस्याएँ मुझे घेरे रहती है | कभी ऑफिस का टेंशन , कभी घर की अनबन तो, कभी सेहत की परेशानी | ऐसा उपाय बताएँ की मेरी सभी समस्याएँ ख़त्म हो जाए और मैं चैन से जी सकूँ |”

बाबा मुस्कुराए और बोले पुत्र – “तुम्हारे प्रश्न का उत्तर कल दूँगा | लेकिन तुम मेरा एक छोटा-सा काम करोगे ?"

“जरुर करूँगा “ आदमी ने कहा | हमारे काफिले में सौ ऊँट है | इनकी देखभाल करने वाला बीमार पड़ गया है | मैं चाहता हूँ की आज रात तुम इनका ध्यान रखो | तभी सोना जब सब ऊँट बैठ जाए |”



अगले दिन बाबा ने आदमी से पूछा – “नींद तो अच्छे-से आई ना ?”

“नहीं बाबा एक पल भी नहीं सो पाया | बड़ी कोशिश करने पर भी सभी ऊँटों को नहीं बैठा पाया | कोई-न-कोई ऊँट खड़ा हो जाता था |”

“मैं जनता था , यही होगा | आज तक ऐसा नहीं हुआ कि ये सारे ऊँट एक साथ बैठ जाएँ ” बाबा ने कहा |

आदमी ने नाराजगी के स्वर में कहा – “तो फिर आपने मुझे ऐसा क्यों कहा था ?”

बाबा बोले – “बेटा ! कल रात तुमने अनुभव किया कि चाहे कितनी भी कोशिश करो सारे ऊँट एक साथ नहीं बैठ सकते | ऐसे ही हमारी समस्याएँ भी कभी ख़त्म नहीं होंगी | सोचो कल क्या हुआ , कई ऊँट रात होने पर अपने आप बैठ गए | कईयों को तुमने अपने प्रयास से बैठा दिया और कुछ जो पहले नहीं बैठे थे कुछ देर बाद अपने आप बैठ गए |”


Moral :- हमारी समस्यां भी कुछ ऐसी ही है | कुछ अपने आप ख़त्म हो जाती है , कुछ को हम अपने प्रयास से ख़त्म करते है , कुछ प्रयास करने पर भी समाप्त नहीं होती  | ऐसी समस्याओं को समय पर छोड़ देना चाहिए  | उचित समय पर वे खुद ही हल हो जाएँगी | जीवन है तो समस्याएँ रहेंगी ही | लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम दिनभर चिंता करते रहे | ऐसा होता तो ऊँटों की देखभाल करने वाला कभी सो नहीं पाता |


इसलिए दोस्तों , समस्याएँ को एक तरफ रखो और जीवन का आनंद लो .....................








Also read :-   सामना करो 




              
                 .......................................................................

loading...




 Note:    This inspirational Story is not my original creation .


निवेदन :- कृपया   अपने   comments   के   माध्यम   से   जरुर   बताएं   की   आपको    यह    Story    कैसी    लगी    ‌‍‌‍......   और   यदि   आपको   यह   story   
पसंद   आयी    तो   please   इसे   अपने   friends   के   साथ   जरुर   share   करे   |

यदि    आपके    पास    हिंदी    में    कोई    good   article,    poem, inspirational story, या  जानकारी  है , जो  आप  हमारे  साथ  share  करना  चाहते  है,  तो  कृपया हमसे contact करे(Contact Us) ,  पसंद  आने  पर   हम  उसे  आप  के  नाम  और  photo  के  साथ  यहाँ  publish  करेंगे , Thanks !




No comments:

Post a Comment