05 April 2016

सामना करो ( Samna Karo )




➣ इस Post का Youtube Video देखने के लिए यहाँ click करें 


motivational hindi story on courage in hindi


                         

!!   सामना करो  !!



एक बार स्वामी विवेकानंद जी वाराणसी धाम में गए थे |     एक दिन वे दुर्गा मंदिर से लौट रहे थे कि बंदरों के एक झुंड ने स्वामी जी का पीछा किया |  स्वामी जी भागने लगे, बंदर भी पीछे दौड़े |
तभी एक बूढ़े सन्यासी ने स्वामी जी को पुकारकर कहा – “ रुको ! उन जानवरों का सामना करो |”

स्वामी जी पलटकर खड़े हुए, बंदर पहले सहसा रुक गए , फिर दम दबाकर भाग गए |


इस घटना से स्वामी जी को एक महत्वपूर्ण शिक्षा मिली | समस्याओं को देखकर कभी भागना नहीं चाहिए , साहस के साथ उससे आँखें मिलानी चाहिए |





Moral : इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि जीवन के दुःख-कष्ट को देखकर जब हम 
उनसे भागते नहीं है तो वे भी बंदरों की तरह हमारे पास नहीं फटकते | 

कायर कभी विजयी नहीं होते | 

तो दोस्तों , हमें कभी भी जीवन की किसी भी परिस्थितियों से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उनसे भी आँखें मिलाकर साहस के साथ उसके सम्मुख खड़े हो जाना चाहिए मतलब हर परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए  |


"अपने होंसलों को ये मत बताओ कि तुम्हारी तकलीफ कितनी बड़ी है
अपनी तकलीफ को ये बताओ कि तुम्हारा हौसला कितना बड़ा है ............"




                  ......................................................................
loading...



Note :-  This inspirational Story is not my original creation .

निवेदन :- कृपया   अपने   comments   के   माध्यम   से   जरुर   बताएं   की   आपको    यह    Story    कैसी    लगी    ‌‍‌‍......   और   यदि   आपको   यह   story   पसंद   आयी    तो   please   इसे   अपने   friends   के   साथ   जरुर   share   करे   |


यदि    आपके    पास    हिंदी    में    कोई    good   article,    poem, inspirational story, या  जानकारी  है , जो  आप  हमारे  साथ  share  करना  चाहते  है,  तो  कृपया हमसे contact करे (Contact Us) ,  पसंद  आने  पर   हम  उसे  आप  के  नाम  और  photo  के  साथ  यहाँ  publish  करेंगे , Thanks !
             

No comments:

Post a Comment