16 May 2016

50 Swami Vivekananda Quotes in Hindi / स्वामी विवेकानंद जी के अनमोल विचार




50 Swami Vivekananda Quotes in Hindi



 भारतीय  संस्कृति  को  विश्व  स्तर  पर  पहचान  दिलाने  वाले  इस  भारतीय  महापुरुष  ने  अपने  व्यक्तित्व  से  दुनिया  के  लाखों  लोगों  का  दिल  जीत  लिया |  उनके  कहे  हुए  प्रत्येक  वाक्य  हमें  जीवन  में  आगे  बढने  का  प्रेरणा  देते  है ,  तो  आइए  पढ़ते  है ,  इस  महापुरुष  के  अनमोल  विचारों  को  ,और  इन्हें  अपने  जीवन  में  उतारने  का  प्रयास  करते  है  :- 






50 Swami Vivekananda Quotes in Hindi 


!! स्वामी विवेकानंद जी के अनमोल विचार !!



Quote 1.    उठो , जागो और तब तक रुको नहीं जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए |

Quote 2.    एक समय में एक काम करो , और ऐसा करते समय अपनी पूरी शक्ति          
            उसमे डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ |

Quote 3.   ब्रह्माण्ड कि सारी शक्तियां पहले से ही हमारी है | वो हम ही जो अपनी आँखों पर                     हाथ रख लेते है और फिर रोते है कि कितना अन्धकार है |

Quote 4.   ज्ञानदान ही सर्वश्रेष्ठ दान है |

Quote 5.   विकास ही जीवन है संकोच ही मृत्यु |

Quote 6.   जीव-सेवा ही ईस सेवा है |

Quote 7.   भय दुर्बलता का चिन्ह है |

Quote 8.   त्याग ही महाशक्ति है |

Quote 9.   निःस्वार्थता ही धर्म की कसौटी है |

Quote 10.  हमको चाहिए ह्रदय और मस्तिष्क का समन्वय |

Quote 11.  धर्मान्धों का कोई धर्म नहीं होता |

Quote 12.  महान कर्म महान त्याग से ही संपन्न हो सकते है |

Quote 13.  पृथ्वी की तरह सब सहन करने की शक्ति अर्जन करो |

Quote 14.  सारी शिक्षा का उद्दयेश है , मनुष्य को सुखी करना |

Quote 15.  धर्म का मूल उद्दयेश है , मनुष्य को सुखी करना |

Quote 16.  संगठन ही शक्ति है और उसका रहस्य है आज्ञापालन |

Quote 17.  परोपकार ही धर्म है , परपीड़न ही पाप |



Quote 18.  ज्ञान के प्रकाश में सभी शंकाएँ निर्मूल हो जाती है |

Quote 19.  चिंतन करना सीखो , नए विचारों को जन्म दो |

Quote 20.  पवित्र और ढ़ृढ़ इच्छा शक्ति सर्वशक्तिमान है |

Quote 21.  साक्षी बनो , प्रतिक्रिया दिखाना मत सीखो |

Quote 22.  समग्र जीवन का एकमेव उद्दयेश है - शिक्षा |

Quote 23.  बिना अनुभव के कोरा शाब्दिक ज्ञान अंधा है |

Quote 24.  मन , वाणी और कर्म से पवित्र बनो |

Quote 25.  इस जगत में प्रत्येक मनुष्य को कर्म करना ही पड़ेगा |

Quote 26.  हमारी प्रथम और प्रधान आवश्यकता है – चरित्र गठन |

Quote 27.  जबतक स्वयं में विश्वास नहीं कर सकते , परमात्मा में विश्वास नहीं कर    
           सकते |

Quote 28.  सुंदर शरीर में गन्दा मन , सोने की थाली में लोहे की कील के समान है |

Quote 29.  एक नायक बनो और सदैव कहो – मुझे कोई डर नहीं है |

Quote 30.  खड़े हो जाओ , हिम्मतवान बनो , ताकतवर बन जाओ ,सब जवाबदारिया      
            अपने सिर पर ओढ़ लो और समझो की अपने नसीब के रचियता आप खुद 
            हो |

Quote 31.  जिंदगी का रास्ता बना बनाया नहीं मिलता , स्वयं को बनाना परता है ,         
            जिसने जैसा मार्ग बनाया उसे वैसी ही मंजिल मिलती है |

Quote 32.  जबतक जीना तबतक सीखना – अनुभव ही जगत में सर्व श्रेष्ठ शिक्षक है |

Quote 33.  संभव की सीमा जानने का केवल एक मात्र तरीका है , असंभव से भी आगे
            निकल जाना |

Quote 34.  ताकत में जीवन है और कमजोरी में हार |



Quote 35.  जितना अध्ययन करते है , उतना ही हमें अपने अज्ञान का आभास हो जाता  
            है |

Quote 36.  हम वो है जो हमें हमारी सोच ने बनाया है इसलिए इस बात का ध्यान       
            रखिये की आप क्या सोचते है |

Quote 37.  खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है |

Quote 38.  किसी चीज से डरो मत , तुम अद्भुत काम करोगे | यह निर्भयता ही है जो     
            क्षण भर में परम आनंद दिलाती है |

Quote 39.  सारे शिक्षणों का अंतिम ध्येय है मनुष्य का विकास करना |

Quote 40.  तुम सब कुछ कर सकते हो , तुम सर्वशक्तिमान हो |

Quote 41.  तुम्हीं अपने भाग्य के निर्माता हो , अतएव अपना भविष्य स्वयं गढ़ों |

Quote 42.  हमें ऐसे ह्रदय की आवश्यकता है जो समुंद्र-सा गंभीर और आकाश-सा उदार  
            हो |

Quote 43.  जो देश स्त्रियों का आदर नहीं करते वे न कभी बड़े हुए और न कभी भविष्य  
            में हो पायेंगे |

Quote 44.  जो हमेशा कहते है मेरे पास समय नहीं है – असल में वे व्यस्त नहीं अस्त-  
            व्यस्त है |

Quote 45.  पहले हर अच्छी बात का मजाक बनता है , फिर उसका विरोध होता है और       
            फिर  उसे स्वीकार कर लिया जाता है |

Quote 46.  अपना जीवन लक्ष्य पर निर्धारित करो , अपने पूरे शरीर को उस लक्ष्य से भर  
            दो , और हर दूसरे विचार को अपनी जिंदगी से निकल दो , यही सफलता       
            की कुंजी है |

Quote 47.  सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चे होना , स्वयं पर विश्वास करो |

Quote 48.  मन की एकाग्रता ही समग्र ज्ञान है |

Quote 49.  स्वतंत्र होने का साहस करो , जहाँ तक तुम्हारे विचार जाते है वहां तक जाने 
           का साहस करो , और उन्हें अपने जीवन में उतारने का साहस करो |

Quote 50.  किसी मकसद के लिए खड़े हो तो एक पेड़ की तरह गिरो तो बीज की तरह 
            ताकि दुबारा उग कर उसी मकसद के लिए जंग कर सको |








               ...................................................................................
loading...






निवेदन :- कृपया अपने comments के माध्यम से जरुर बताएं की आपको  ये quotes  कैसे  लगे  ‌‍‌‍...... और यदि आपको यह  पसंद आया तो please इसे अपने friends के साथ जरुर share करे |



यदि  आपके  पास  हिंदी  में  कोई  good article,  poem,  inspirational story,  या  जानकारी  है , जो  आप  हमारे  साथ  share  करना  चाहते  है,  तो  कृपया हमसे contact करे ( Contact Us ) ,  पसंद  आने  पर   हम  उसे  आप  के  नाम  और  photo  के  साथ  यहाँ  publish  करेंगे , Thanks !





No comments:

Post a Comment