19 January 2017

5 Good /Healthy Habits in Hindi




!! स्वास्थ्य रहने के टिप्स !!


दोस्तों , आज हर कोई अपनी life में healthy रहना चाहता है अगर आप भी उनमें से एक है तो ये post आपके लिए ही है क्योंकि आज आप इस post के through ये जानेंगे ........... 5 Good / Healthy habits in Hindi जिसको अपनाने के बाद आप हर रोज healthy और खुश रह सकते है..........


5 Good /Healthy Habits in Hindi

सुबह की सैर


सुबह सेवेरे दौड़ना सबसे आसान और सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है | किसी महापुरुष ने कहा है कि सुबह की सैर पूरे दिन के लिए एक वरदान समान है | सुबह की सैर ना सिर्फ आपको तरोताजा रखती है बल्कि बहुत सारी बिमारियों से लड़ने की शक्ति भी देती है | सुबह की सैर से और भी बहुत सारे फायदे है :-

i) कुछ लोग जो मोटापे से परेशान है और वजन कम करना चाहते है उनके लिए ये सबसे आसन दवा है |

ii) आजकल की तेज भागती जिंदगी में दिमाग में tension और stress लगभग सबको रहती है सुबह दौड़ने से आप खुद को बहुत हल्का और तरोताजा महसूस करेंगे |

iii) सुबह की सैर से आप खुद को क्रियात्मक और energetic महसूस करेंगे और कभी थकान जैसा महसूस नहीं होगा |





5 Good /Healthy Habits in Hindi


योग और प्राणायाम 


स्वास्थ्य और निरोगी रहने के लिए योग और प्राणायाम से अच्छा कोई विकल्प नहीं है | ऐसे तो बहुत सारे अलग-अलग तरह के योग और प्राणायाम है परंतु मैं आपको यहाँ कुछ Main योग और प्राणायाम बता रहीं हूँ जिसे आप हर रोज आसानी से कर सकते हो और जिसमें सभी योग और प्राणायाम का सार है (जहाँ तक संभव हो इन सभी का अभ्यास खली पेट सुबह-सुबह जल्दी उठकर करे ) :-

i) ॐ का उच्चारण = ओम , ॐ या ओंकार नामांतर प्रणव है | यह ईश्वर का वाचक है | इस मंत्र की शक्ति अदभुत है | ओंकार के जप से मनोबल , बुद्धिबल व आत्मबल का विकास होता है | इसके सात बार उच्चारण से शरीर के रोग के कीटाणु दूर होने लगते है तथा चित्त में हताशा-निराशा भी दूर होती है और मन हमेशा प्रसन्न रहता है | आपको प्रतिदिन ॐ का उच्चारण अवश्य करना चाहिए |

ii) मैडिटेशन योग या ध्यान = एकाग्रता बढ़ाने के लिए तथा तनाव दूर करने के लिए हर रोज 15-20 मिनट ध्यान का अभ्यास करे |

iii) कपालभाती = रोज सुबह-सुबह खली पेट 5-10 मिनट तक कपालभाती करना चाहिए | इससे पेट की अतिरिक्त चर्बी कम होती है और यह वजन कम करने में भी सहायक है | कपालभाती स्मरण शक्ति को बढ़ाता है और शरीर और मन के सारे नकारात्मक तत्व और विचारों को मिटा देता है |

iv) अनुलोम-विलोम = प्रतिदिन 5-10 मिनट तक अनुलोम-विलोम प्राणायाम मष्तिष्क के दोनों गोलार्ध में संतुलन लाता है | यह हमारे विचार करने की शक्ति और भावनाओं में समन्वय लाता है |

v) सूर्य नमस्कार = सूर्यनमस्कार से शरीर की रक्त संचरण प्रणाली श्वास-प्रश्वास की कार्यप्रणाली और पाचन प्रणाली आदि पर असरदार प्रभाव पड़ता है | यह अनेक प्रकार के रोगों के कारणों को दूर करने में मदद करता है | सूर्यनमस्कार के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति के साथ विचार शक्ति स्मरंणशक्ति तीव्र होती है |

vi ) भ्रामरी प्राणायाम = भ्रामरी प्राणायाम करते समय भँवरे की तरह गुंजन करने से मस्तिष्क में छोटे स्पंदन होते है | इससे स्मरण शक्ति का विस्तार होता है | यह प्राणायाम करने से मस्तिष्क के रोग निर्मूल होते है |

ॐ का उच्चारण , मेडिटेशन , कपालभाती , अनुलोम-विलोम , भ्रामरी प्राणायाम और सूर्य नमस्कार कैसे करें ???



धीरे-धीरे खाना 


कई बार समय न मिलने के कारण हम बहुत जल्दी-जल्दी और बिना खाने को पूरी तरह से चबाए ही खाना खाते है | इसी वजह से हम तनावपूर्ण और अस्वस्थ्य रहते है | इसलिए हमें healthy रहने के लिए खाने को अच्छे से धीरे-धीरे चबाकर खाना चाहिए | 




5 Good /Healthy Habits in Hindi

दिन में कम-से-कम 8 ग्लास पानी पीना 


किसी भी तरह की शारीरिक परेशानी होने पर डॉक्टर पानी पीने की सलाह देते है | एक दिन में कम-से-कम 8 ग्लास पानी पीना चाहिए | इससे आपका digestive system और skin healthy रहता है | पानी शरीर से बेकार पदार्थ बाहर निकालता है | यह हमें कई तरह की बिमारियों से भी दूर रखता है |

                              तांबे के बर्तन का पानी


सुबह उठते के साथ बिना कुल्ला या मंजन किये हर रोज करीब चार ग्लास रात को तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पिए यह आपके अन्दर की energy को active कर देगा और साथ-ही-साथ इससे और भी निम्नलिखित लाभ है :-

i) रोज तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पिने से इसमें मौजूद कॉपर खून की कमी को दूर करता है और इससे एनेमिया का खतरा टलता है |

ii) तांबे के बर्तन में से 10 घंटे रखा हुआ पानी पीने से कोलेस्ट्रोल लेवल कंट्रोल होता है और हार्ट healthy बनता है |

iii) इससे एसेडीटी और गैस दूर होती है और डाईजेसन सुधरता है |

iv) इससे स्किन problem भी दूर होती है और निखार बढता है |

v) इससे जोरों के दर्द में भी राहत मिलती है |




5 Good /Healthy Habits in Hindi

खुश रहना 


और अंत में सब जख्मों की एक दावा वो है खुश रहना | दोस्तों , अगर आप healthy रहना चाहते है तो खुश रहने से अच्छी कोई दवा या उपाय नहीं है | इसलिए दोस्तों हमेशा हँसते रहिये , गाते रहिये , मुस्कुराते रहिये और अपने जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहिये |





Also read :-

  1. जो होता है अच्छा के लिए होता है
  2. सबसे बड़ा रोग - क्या कहेंगे लोग ?????
  3. है ना काबिले तारीफ माइल्स का यह जज्बा
  4. “Time” the key of success in Hindi / “समय” सफलता की कुंजी
  5. मन के हारे हार है , मन के जीते जीत
  6. किस तरह के reader है आप ??? (Hindi Article)
  7. 3 Real life stories in Hindi that really inspire you / सच्ची प्रेरणादायक कहानियाँ
  8. "जिंदगी को पहनाए खुशियों का ताज " - खुश रहने के 6 Tips in Hindi
  9. 15 Motivational lines/Quotes in Hindi with images
  10. 7 failure to success stories of famous people in Hindi / असफलता से सफलता की ओर
                                    .........................................................


loading...


निवेदन :- कृपया अपने comments के माध्यम से जरुर बताएं की आपको  यह  Post कैसा  लगा ‌‍‌‍...... और यदि आपको यह post पसंद आया तो please इसे अपने friends के साथ जरुर share करे |


यदि  आपके  पास  हिंदी  में  कोई  good article,  poem,  inspirational story,  या  जानकारी  है जो  आप  हमारे  साथ  share  करना  चाहते  है,  तो  कृपया हमसे contact करे ( Contact Us ) ,  पसंद  आने  पर   हम  उसे  आप  के  नाम  और  photo  के  साथ  यहाँ  publish  करेंगे , Thanks !


No comments:

Post a Comment