23 January 2017

गणतंत्र दिवस पर निबंध




hindi-eassy-on-republic-day

!! गणतंत्र दिवस !!


महाप्रलय की प्रतिध्वनियों में जो  जनता  सोती  है ,
यह छब्बीस जनवरी आज  उनको दे रही चुनौती  है ,
नहीं जगे तो नहीं  जगे ये किस्मत  पर  रोने  वाले ,
नहीं जगे तो नहीं जगे घर  फूंक  हवन  करने  वाले ,
जिन बेशर्मों पर  शर्मिंदा  शर्म  स्वयं  भी  होती  है ,
यह छब्बीस जनवरी आज  उनको  दे रही चुनौती  है ,
 - डॉ शिवमंगल सिंह




26 जनवरी 1950 जिसे हम गणतंत्र दिवस के रूप में जानते है भारतीय इतिहास का सर्वोज्जल पृष्ठ है | इसी दिन शताब्दियों की दासता की श्रृंखला पूरी तरह टूटी थी और पराधीनता की पिशाचिन पूतना का वध हुआ था | इसी दिन हमारा अपना संविधान लागू हुआ था और प्रजातंत्र का पौधा लहराया था |

यह गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है जो हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है | इस पूर्ण स्वाधीनता को पाने के लिए अनेक स्वाधीनता के दीवाने सर पर कफ़न बाँधे , जान हथेली पर लिए अंग्रेजों से जूझते रहे , और अंत में 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों ने अपना बोरिया-बिस्तर समेटा और भागे सात समुंदर पार किन्तु 26 जनवरी 1950 को हमें पूर्ण स्वतंत्रता मिली | इसलिए हम भारतवासी हर वर्ष 26 को राष्ट्र ध्वज फहराकर यह प्रतिज्ञा दूहराते है कि हम अपने देश की पूर्ण स्वाधीनता और राष्ट्रीय एकता को सदा बनाए रखेंगे |



गणतंत्र दिवस हमारा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है | यह हमारी स्वतंत्रता की स्वर्णिम वर्षगाँठ है | यह किसी विशेष जाति , वर्ग वर्ण या संप्रदाय का पर्व नहीं है बल्कि यह तो सम्पूर्ण भारतवासियों का पर्व है अर्थात् हमारी राष्ट्रीय एकता का पर्व है | इसी दिन सभी जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है , सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाते है और अनेक झाँकिया निकाली जाती है जो हमारे राष्ट्रीय एकता को दर्शाती है |

इस राष्ट्रीय एकता के अभाव के कारण ही हम कई वर्षों तक अंग्रेजों के गुलाम बने रहे | हमारी भारत माता दीर्घ काल तक गुलामी की जंजीरों में जकड़ी रही किंतु जब हम एक हो गए तो हमें हमारी खोई आजादी पुनः मिल गयी जिसने हमें आजादी दिलायी वह हमारी राष्ट्रीय एकता ही थी | अत: किसी भी देश के विकास के लिए उस देश में राष्ट्रीय एकता का होना बहुत जरुरी है और इस राष्ट्रीय एकता को बनाये रखने के लिए हम प्रति वर्ष गणतंत्र दिवस मनाते है |



भारत में अनेक धर्म, भाषा , प्रांत , रंग-रूप , खान-पान , रहन-सहन , आचार-विचार के लोग रहते है | लेकिन गणतंत्र दिवस के दिन सभी एक होकर बड़े धूम-धाम से इस पर्व को मानते है | अत: भारत में विभिन्नता होते हुए भी यहाँ ऐसे पर्व मनाए जाते है जो हमारी राष्ट्रीय एकता के प्रतीक है | आज भी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक गणतंत्र दिवस मनाया जाता है |

अतः इसके बीच आनेवाले सभी राज्य एक ही संस्कृति का दर्शन कराते है | राम-कृष्ण के नाम पर जहाँ सारे हिंदु एक है , मुहम्मद के नाम पर मुसलमान एक है , वहीँ गाँधी और सुभाष के नाम पर पूरा हिंदुस्तान एक है | जब गणतंत्र दिवस के दिन ही गुजरात में भूकंप आया था तो समूचा भारत उसकी सहायता को उमड़ पड़ा था | तो हम कैसे कह सकते है की भारत में राष्ट्रीय एकता की कमी है क्योंकि राष्ट्रीय एकता के कारण ही आज भारत प्रगति  की ओर अग्रसर है |

वस्तुतः यह दिन (गणतंत्र दिवस) हमें जागरण की नयी दिशा की ओर ले जाता है और हर वर्ष हम भारतवासियों को याद दिलाता है की जिस देश में राष्ट्रीय एकता होती है उनके सामने अंग्रेज जैसे राजनितिक धुरंधरों के भी दांत खट्टे हो जाते है | भारत जैसे गणतांत्रिक और विविधता भरे देश में तो राष्ट्रीय एकता ही सीमेंट का काम कर सकती है | जैसे बिना सीमेंट की दीवार को कोई भी धक्के से गिरा सकता है , वैसे ही राष्ट्रीय एकता के बिना कोई भी दुश्मन हमारे देश को हमारे समाज को खंड-खंड कर सकता है |

अत: गणतंत्र दिवस हर वर्ष हममें नया जोश और संकल्प भरता है और इसके साथ जुड़ी राष्ट्रीय एकता इतनी गौरवपूर्ण है कि इसके सामने महान शक्तिशाली व्यक्ति भी नतमस्तक हो जाते है |





Also read :-

  1. जो होता है अच्छा के लिए होता है
  2. सबसे बड़ा रोग - क्या कहेंगे लोग ?????
  3. है ना काबिले तारीफ माइल्स का यह जज्बा
  4. “Time” the key of success in Hindi / “समय” सफलता की कुंजी
  5. मन के हारे हार है , मन के जीते जीत
  6. किस तरह के reader है आप ??? (Hindi Article)
  7. 3 Real life stories in Hindi that really inspire you / सच्ची प्रेरणादायक कहानियाँ
  8. "जिंदगी को पहनाए खुशियों का ताज " - खुश रहने के 6 Tips in Hindi
  9. 15 Motivational lines/Quotes in Hindi with images
  10. 7 failure to success stories of famous people in Hindi / असफलता से सफलता की ओर
                                    .........................................................

loading...


Note :- This Post is not my original creation  .

निवेदन :- कृपया अपने comments के माध्यम से जरुर बताएं की आपको  यह  Post कैसा  लगा ‌‍‌‍...... और यदि आपको यह post पसंद आया तो please इसे अपने friends के साथ जरुर share करे |


यदि  आपके  पास  हिंदी  में  कोई  good article,  poem,  inspirational story,  या  जानकारी  है जो  आप  हमारे  साथ  share  करना  चाहते  है,  तो  कृपया हमसे contact करे ( Contact Us ) ,  पसंद  आने  पर   हम  उसे  आप  के  नाम  और  photo  के  साथ  यहाँ  publish  करेंगे , Thanks !

No comments:

Post a Comment