07 August 2016

मेहनत (Hard Work story in Hindi)




➣ इस Post का Youtube Video देखने के लिए यहाँ click करें ☺

motivational story on hard work in hindi


!! मेहनत !!


एक बार एक गाँव में अकाल पड़ा | किसी पंडित ने भविष्यवाणी की कि अगले सात वर्षों तक इस गाँव में वर्षा नहीं होगी | सभी अपने-अपने खेत छोड़ कर अपने घर चले गए | लेकिन उसी गाँव का एक किसान प्रत्येक दिन अपने खेत पर जाता था और अपना कार्य करता था |

एक दिन बादल ने किसान को कार्य करते देख उससे पूछा कि – “जब अगले सात वर्षों तक वर्षा ही नहीं होगी तो तो तुम इतनी मेहनत क्यों कर रहे हो ?”




किसान ने उत्तर दिया – “यदि मैं कार्य नहीं करूँगा तो इन सात वर्षों में खेती करना भूल जाउँगा | इसलिए मैं अपने कार्य में लीन हूँ |” 

तभी जोरों की वर्षा होने लगी | तब किसान बादल से पूछता है – “तुम तो अगले सात वर्षों तक नहीं बरसने वाले थे फिर तुम क्यों बरस रहे हो ?” बादल ने उत्तर दिया – “अगर मैं सात वर्षों तक नहीं बरसूँगा तो मैं भी बरसना भूल जाउँगा |”




Moral :- इस कहानी से यह सीख मिलती है कि हमारें मार्ग में चाहे जितनी भी मुसीबत आ जाए अपने पथ से विचलित नहीं होना चाहिए | हमेशा लक्ष्य को पाने का प्रयास और निरंतर मेहनत करते रहना चाहिए | 






Also read :-    सामना करो 




              
                 ...................................................................
loading...

Note:    This inspirational Story is not my original creation .

निवेदन :- कृपया   अपने   comments   के   माध्यम   से   जरुर   बताएं   की   आपको    यह    Story    कैसी    लगी   और   यदि   आपको   यह   story   पसंद   आयी    तो   please  इसे   अपने   friends   के   साथ   जरुर   share   करे   |


 यदि    आपके    पास    हिंदी    में    कोई    good   article,    poem, inspirational story,या  जानकारी  है जो  आप  हमारे  साथ  share  करना  चाहते  है,  तो  कृपया हमसे contactकरे(Contact Us) ,  पसंद  आने  पर   हम  उसे  आप  के  नाम  और  photo  के  साथ  यहाँ  publish  करेंगे , Thanks !


No comments:

Post a Comment