08 August 2016

“Time” the key of success in Hindi / “समय” सफलता की कुंजी





“Time” the key of success in Hindi / “समय” सफलता की कुंजी


  !! Time the key of success / समय सफलता की कुंजी !!



दोस्तों , जिस तरह हम किसी ताले (lock) को खोलना चाहते हो तो हमें उसके लिए उसके key को ढ़ूँढ़ना होगा तभी हम उस lock को खोल सकते हो | आज हर कोई अपने life में success होना चाहता है , अपने सपने पूरा करना चाहता है , आगे बढ़ना चाहता है , अपने लक्ष्य (goal) को पाना चाहता है , तो उसे पूरा करने में जो भी problems आती है ,वो हमारे लिए lock है पर सबसे अच्छी बात तो ये है कि इस lock के key को हमें  कहीं भी ढ़ूढ़ंने की जरुरत नहीं है क्योंकि इस की key खुद हमारे ही हाथों में है उसका नाम है – 

“समय (Time).........”




हाँ दोस्तों , आपने भी इस Time के बारे में बहुत कुछ पढ़ा और सुना होगा , तो चलिए सबसे पहले ये जानते है की समय क्या है ? What is Time ?
दोस्तों , समय ही असली सोना (धन) है ............. Time is Money......................


एक English writer Mason ने कहा है – “जिस प्रकार सोने का प्रत्येक धागा मूल्यवान होता हैउसी प्रकार समय का प्रत्येक क्षण |” "As every thread of gold is valuable , so is every moment of time” दोस्तों, हमारे जीवन का महल भी समय की इन घंटों–मिनटों की ईंटों से बना है | प्रकृति ने किसी को भी अमीर–गरीब नहीं बनाया , उसने अपनी बहुमूल्य सम्पदा यानि कि 24 घंटे सभी को बराबर बांटें है | जो लोग इस बहुमूल्य सम्पदा समय का सही उपयोग करते है वे ही अपने life में कुछ कर पाते है और बाकी लोगों को सिर्फ पछताना पड़ता है |



एक उदाहरण के लिए ,
सोचो अगर आप का किसी बैंक में कोई A/c है और रोज सुबह आपके लिए उसमें कोई 86,400 रुपये जमा करा देता है और आप उन रुपयों को खर्च करने के लिए free है लेकिन condition ये है की आपका एक दिन का बचा balance अगले दिन उपलब्ध नहीं होगा मतलब अगर आप पूरे पैसे use नहीं करोगे तो वो शाम को आपके A/c से वापस निकाल लिए जाएँगे | तो आप क्या करोगे ??? सीधी सी बात है हर कोई सारे पैसे बैंक से निकालने की कोशिश करेगा |


दोस्तों , आपकी real life में भी ऐसा ही एक बैंक है , उसका नाम है - "समय (Time)" .
रोज सुबह आपके A/c में 86,400 seconds जमा हो जाते है और हर शाम को आपके उन बचे हुए seconds को समय वापस ले लेता है जिन्हें आपने किसी बहुत अच्छे काम के लिए use नहीं किया हो और अगली सुबह फिर से यही प्रक्रिया चलती है | आपका वो समय जिसे आप ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाए वो छीन लिया जाता है | तो मित्रों , तो फैसला आपके हाथों में है आप कैसे अपने 86400 sec. का use करते हो या फिर इन्हें गवाना चाहते हों ..........


जो व्यक्ति कठिनाइयों की छाती चीरते हुए , आलस्य की दीवार तोड़ते हुए , तेजी से छलांग मारते हुए समय की रेलगाड़ी पर सवार हो जाते है , वे अपने गंतव्य (मंजिल) तक पहुँच ही जाते है  , अपने लक्ष्य को प्राप्त कर ही लेते है |



दोस्तों हममें से हर कोई अपनी life में कुछ-न-कुछ जरुर करना चाहता है , लेकिन हमें इस के लिए time ही नहीं मिलता कहकर टाल देते है , हम हमेशा यही सोचते रह जाते है कि हम ये सीखेंगे , ऐसा करेंगे , अपने main goal की तरफ आगे बढेंगे लेकिन हकीकत में हम आगे नहीं बढ़ पाते | दोस्तों किसी भी काम के लिए time मिलता नहीं है निकालना पड़ता है ............................
इसलिए आज यहाँ महान लोगों के real life के कुछ example दिए जा रहे है जिनके बारे में जानकर आप सच में inspire होंगे | ये हमें समय के पाबंद के लिए तो प्रेरित करते ही है और साथ में ये भी बताते है की कोई इन्सान कितना भी busy हो कर भी अपने मनपसंद काम में कैसे आगे बढ़ सकता है :-


1)   USA के famous mathematicians Charles F. ने रोज केवल एक घंटा Maths सीखने का नियम बनाया और उस नियम पर अंत तक डटे रहकर ही Maths में महारथ हासिल कर ली |

2)    ईश्वरचंद विद्यासागर जब कॉलेज जाते थे तो रास्ते के दुकानदार अपनी घड़ियाँ उन्हें देखकर ठीक करते थे क्योंकि वे जानते थे की विद्यासागर कभी एक मिनट भी आगे पीछे नहीं चलते |

3)   Gallileo की medical shop थी फिर भी उसने थोड़ा–थोड़ा समय बचा कर महत्वपूर्ण अविष्कार कर डाले |

4)    Henry Kirak ने घर से office तक पैदल आने–जाने के समय का सदुपयोग करके Greek सीख ली | फ़ौजी डॉक्टर बनने पर उनका अधिकांश समय घोड़े की पीठ पर बीतता था | उन्होंने उस समय भी Italin और Franch भाषा सीख ली |

5)   रोज चाय बनाने के लिए पानी उबलने में जितना समय लगता उसमे व्यर्थ न बैठ कर लान्ग्फेले ने इन्फरल ग्रन्थ का अनुवाद कर लिया |

6)  Napolean ने आस्ट्रिया को इसलिए हरा दिया क्योंकि वहाँ के सैनिक उसका सामना करने के लिए सिर्फ पांच मिनट देरी से आए |

7)  Waterloo के युद्ध में Napolean इसलिए बंधी बना लिया गया क्योंकि उसका सेनापति सिर्फ पांच मिनट देरी से आया |

8)  महात्मा गाँधी दातुन करने से पहले शीशे पर गीता का श्लोक चिपका लिया करते थे और दातुन करते समय याद कर लिया करते थे , इस तरह उन्होंने गीता के तेरह अद्ध्याय याद कर लिए |


It’s very inspiring that कोई केवल एक घंटे पढ़ कर expert बन गया तो किसी ने पैदल चलने के time का भी use किया तो किसी ने पानी उबलने का time भी use किया | कोई पाँच की देरी से हार जाता है तो कोई ऐसा है कि लोगों को अपनी घड़ी से ज्यादा उसके समय की पाबंदी पर भरोसा है |




दोस्तों जरा सोचिए...... जब लोग इसी 24 घंटे में इतना कुछ कर सकते है तो प्रश्न उठता है कि आखिर हमारा समय कहाँ बर्बाद हो रहा है ? Really, हमें हमारा goal achieve करने के लिए जितना time चाहिए उससे कहीं ज्यादा time हमारे पास होता है | बस जरुरत है इस अमूल्य समय को बर्बाद होने से बचने की |


तो दोस्तों , याद रखिए , सफलता का एक मात्र रहस्य है – समय की पूजा अर्थात एक-एक पल का सदुपयोग | अगर आपने अपने सबसे कीमती संपदा समय का सदुपयोग नहीं किया तो याद रखिये कि आप चाहे अपने goal/aim को पाने के लिए कुछ भी कर लें , आप सफल नहीं हो पायेंगे | अगर आपको लगता है आपको भी अपने time का सही use करना चाहिए तो नीचे लिखे टिप्स को follow कर सकते है शायद आपकी कुछ help हो जाए :-

1)    सबसे पहले आपको किसी काम को टालने की आदत से बचना होगा याद रखिये किसी काम को करना उतनी तकलीफ नहीं देता जितना उसका टालना | इस tip को follow करने से ही आप बन जायेंगे एक smart time manager .

2)    आपने ये कथन तो बहुत बार सुना होगा :-
काल करे सो आज कर , आज करे सो अब |
पल  में  परले  होएगी , बहुरि करेगा कब ||
लेकिन अब समय आ गया है इसको follow करने का ...............

3)    रात को सोने से पहले या सुबह उठाते ही 10 से 15 मिनट में आप पूरे दिन की एक time table बना सकते है | हमें हमेशा time table simple ही बनाना चाहिए , ताकि आप इसमें successful हो करके खुद को super motivate कर सके |

I am sure , आप पहले भी time का सही तरीके से उसे करने के लिए प्रयास कर चुके होंगे | कुछ लोग सफल भी हुए होंगे | जो नहीं हुए उनके पास हमेशा एक मौका और होता है |

दोस्तों , ब्रूस ली ने कहा है :-

"If you love life , don’t waste your time , for time is what life is made up of . अगर आप जिंदगी से यार करते है तो वक्त बर्बाद मत कीजिये , क्योकि वक्त ही है जिससे जिंदगी बनी है |"तो चलिए , एक बार फिर समय के महत्व को महत्व देते है .................  


        




Also read :- सबसे बड़ा रोग - क्या कहेंगे लोग ?????  
                   जो होता है अच्छा के लिए होता है
                  है ना काबिले तारीफ माइल्स का यह जज्बा


                                  …………………………………………………………………………….


loading...

निवेदन :- कृपया   अपने   comments   के   माध्यम   से   जरुर   बताएं   की   आपको    यह  post   कैसा     लगा     ‌‍‌‍.........   और   यदि   आपको   यह post   पसंद   आया     तो   please   इसे   अपने   friends   के   साथ   जरुर   share   करे   |

 

यदि    आपके    पास    हिंदी    में    कोई    good   article,    poem, inspirational story, या  जानकारी  है , जो  आप  हमारे  साथ  share  करना  चाहते  है,  तो  कृपया हमसे contact करे (Contact Us) ,  पसंद  आने  पर   हम  उसे  आप  के  नाम  और  photo  के  साथ  यहाँ  publish  करेंगे , Thanks !






2 comments:

  1. MAI AAJ SE HI NAHI BALKI ABHI SE SAMAY KI POOJA KARTA HOON AAP KO BAHUT BAHUT DHANYBAD

    ReplyDelete