12 April 2016

मेहनत का भविष्य ( Mehnat Ka Bhawishay )




➣ इस Post का Youtube Video देखने के लिए यहाँ click करें 


motivational story on hard work in hindi



           !! मेहनत का भविष्य !!




एक बार उच्च न्यायालय में एक बहुत बड़ा मुकदमा चल रहा था ‌  लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक उस मुक़दमे के बड़े वकील थे  दूसरे पक्ष वालों की तरफ से भी बड़े-बड़े नामी वकील इस मुक़दमे में पैरवी कर रहे थे  

एक ज्योतिषी भाई ने घोषणा की थी कि इस मुक़दमे में लोकमान्य तिलक की विजय नहीं हो पायेगी उस ज्योतिषी की अनेक भविष्यवाणियाँ सच सिद्ध हुई थी

स्वयं वह ज्योतिषी लोकमान्य तिलक के पास गया और बताया कि आपकी इस मुक़दमे में विजय नहीं हो पायेगी आप यह मुकदमा छोड़ दें

उस ज्योतिषी से बड़े सहज तरीके से लोकमान्य तिलक ने कहा – "भले ही में हार जाऊंगा ,तो जाऊंगा आखिर मुक़दमे में एक की विजय और दुसरे की हार होती ही है │"



दुसरे लोगो को भी चिंता होने लगी सब कहने लगे की इस बार तिलक जरुर हार जायेंगे और यह सब सुनकर तिलक ने मुकदमा लड़ने की दस गुनी तैयारी शुरू कर दी रात-दिन कानून की किताबों में डूबे रहने लगे नई-नई बाते नोट करने लगे

उनके एक मित्र ने उनसे कहा – "तिलक भाई, आप व्यर्थ इतनी मेहनत कर रहे है │ इस ज्योतिषी की बात झूठी हो ही नहीं सकती │"

इस पर तिलक ने कहा – "इसलिए तो में दिन-रात मेहनत कर रहा हूँ │" 

मित्र ने कहा -"आपको ज्योतिषी में विश्वास नहीं │"

तिलक बोले – "ऐसी बात नहीं ज्योतिष अपने आप में एक पूर्ण विषय है │"

वह कहता कि मैं इस मुक़दमे में हार जाऊंगा यह सच हो सकता है , फिर भी मैं दिन-रात मेहनत कर रहा हूँ इसके पीछे एक कारण हे  

आप जानते है कि पानी बरसने पर हम भींग जाते है , लेकिन छतरी लगा लें तो भींगने से बच भी सकते है उसी तरह मेहनत से भविष्य भी बदलता है पढने वाले छात्र परीक्षा में पास होते ही है भविष्य के सहारे बैठें रहने वाला सफल नहीं होता संभव है, मेरी मेहनत मुझे हारने से बचा ले और अंत में लोकमान्य तिलक विजयी हुए 


Moral :-  दोस्तों , कोई  भी  लक्ष्य  मनुष्य  के  साहस  से  बड़ा  नहीं,  हारा  वही  है  जो  लड़ा  नहीं ......... इसलिए  हमें  कभी  भी  हिम्मत  नहीं  हारनी  चाहिए  और  हमेशा  मेहनत  करते  रहना  चाहिए  |






Also read :-     समय का महत्व
                      सामना करो
                      उधार की लालटेन
              


                    ...................................
loading...





Note: The inspirational story  is not my original creation .

निवेदन :- कृपया अपने comments के माध्यम से जरुर बताएं की आपको  यह  post  कैसा  लगा ‌‍‌‍!


 यदि    आपके    पास    हिंदी    में    कोई    good   article,    poem, inspirationa story, या  जानकारी  है , जो  आप  हमारे  साथ  share  करना  चाहते  है,  तो  कृपया हमसे contact करे(Contact Us),  पसंद  आने  पर   हम  उसे  आप  के  नाम  और  photo  के  साथ  यहाँ  publish  करेंगे , Thanks !



2 comments:

  1. बहुत अच्छा सन्देश दिया।
    अच्छी बाते जानने के लिए पढे।
    www.khushaljeevan.blogspot.in

    ReplyDelete