07 February 2017

छोटे-छोटे बदलाव (Motivational short story in Hindi)



➣ इस Post का Youtube Video देखने के लिए यहाँ click करें 


छोटे छोटे बदलाव (Motivational short story in Hindi)


                        !! छोटे-छोटे बदलाव !! 


एक लड़का रोज सुबह-सुबह दौड़ने को जाया करता था | आते-जाते वो एक बूढ़ी महिला को देखता था | वो बूढ़ी महिला तालाब के किनारे छोटे-छोटे कछुए की पीठ को साफ़ किया करती थी | एक दिन उसने इसके पीछे का
कारण जानने की सोची |



वो लड़का महिला के पास गया और उनका अभिवादन कर बोला - "आंटी नमस्ते ! मैं आपको हमेशा इन कछुओं की पीठ को साफ करते हुए देखता हूँ आप ऐसा किस वजह से करती हो ?


महिला ने उस मासूम से लड़के को देखा और उस पर जवाब दिया - "मैं हर रविवार यहाँ आती हूँ और इन छोटे-छोटे कछुओं की पीठ साफ़ करते हुए सुख-शांति का अनुभव करती हूँ क्योंकि इसकी पीठ पर जो कवच होता है , उस पर कुछ गन्दगी जमा हो जाने की वजह से इनमें गर्मी पैदा करने की क्षमता कम हो जाती है | इसलिए ये कछुए तैरने में मुश्किलों का सामना करते है | कुछ समय बाद तक अगर ऐसा ही रहे ये कवच भी कमजोर हो जाते है इसलिए कवच को साफ़ करती हूँ |"



यह सुनकर लड़का बड़ा हैरान था | उसने फिर एक जाना पहचाना सा सवाल किया और बोला बेशक आप बहुत अच्छा काम कर रहे है लेकिन फिर भी आंटी एक बात सोचिये इन जैसे कितने कछुए है जो इनसे भी बुरी हालत में है जबकि आप सभी के लिए ये नहीं कर सकती तो उनका क्या ! आपके अकेले के बदलने से तो कोई बड़ा बदलाव तो नहीं आएगा |


महिला ने बहुत ही संक्षिप्त लेकिन असरदार  जवाब दिया - "भले ही मेरे इस कार्य से कोई बार बदलाव नहीं आए लेकिन सोचो उस कछुए की जिंदगी में तो बदलाव आएगा ही ना तो क्यों ना हम छोटे बदलाव से ही शुरुआत करे |"


Moral :-  दोस्तों बात बहुत सीधी सी है | एक साथ बड़ा बदलाव लाना हमारे अकेले के लिए थोड़ा 

मुश्किल है लेकिन हर बड़े बदलाव की शुरुआत किसी-न-किसी छोटे बदलाव से ही होती है | हमें यह सोच कर 

अपने छोटे बदलावों को नहीं रोकना चाहिए कि इससे पूरी दुनिया नहीं बदल सकेगी | पर सच तो यह है की 

हमारे द्वारा किये हुए हर छोटे-छोटे बदलाव ही बड़े बदलाव ला सकते है | इसलिए हमेशा अपना प्रयास जारी रखे |










Also read :- अन्य प्रेरणादायक कहानियाँ पढने के लिए यहाँ क्लिक करें ....




              
                 ....................................................................

loading...


Note :-    This inspirational story is not my original creation .


निवेदन :- कृपया अपने comments के माध्यम से जरुर बताएं की आपको  यह  story कैसी  लगी  और यदि आपको यह story पसंद आयी तो please इसे अपने friends के साथ जरुर share करे |



यदि  आपके  पास  हिंदी  में  कोई  good article,  poem,  inspirational story,  या  जानकारी  है , जो  आप  हमारे  साथ  share  करना  चाहते  है,  तो  कृपया हमसे contact करे( Contact Us ) पसंद  आने  पर   हम  उसे  आप  के  नाम  और  photo  के  साथ  यहाँ  publish  करेंगे , Thanks !







No comments:

Post a Comment