13 February 2017

आत्मविश्वास और अतिविश्वास (Self-confidence and Over-confidence story in Hindi)




➣ इस Post का Youtube Video देखने के लिए यहाँ click करें 

आत्मविश्वास और अतिविश्वास (Self-confidence and Over-confidence story in Hindi)

!! आत्मविश्वास और अतिविश्वास !!



किसी देश में एक बेहद दक्ष वैज्ञानिक हुआ करता था | वह ऐसी नई-नई खोज करता था कि सब अंगुलिया चबाते रह जाते थे | एक बार उसने सोचा क्यों ना कोई ऐसी खोज की जाये , जो विश्व में अनोखी हो

उसने सोचा कि वह अपनी विद्वता से अपना ऐसा हमशक्ल तैयार करेगा कि कोई भी वास्तविक वैज्ञानिक को पहचान नहीं पायेगा | सालों की मेहनत से वह इस काम को करने में कामयाब भी हो गया | उसने अपने बारह हमशक्ल तैयार किए



अपने काम को इतना सफल होते देख वैज्ञानिक के मन में यह बात घर कर गई कि इस संसार में उससे बेहतर और कोई हो ही नहीं सकता | फिर एक समय आया जब उसका समय धरती पर पूरा हो गया | यमराज उसे लेने आये परंतु तेरह वैज्ञानिक को देखकर वह भी चक्कर खा गए कि इनमें से वास्तविक कौन है ? थक-हार कर वह वापस यमलोक लौट गए

अब तो वैज्ञानिक के अभिमान का ठिकाना ना रहा | अब तो वह किसी से सीधे मुँह बात भी नहीं करता | उसे यह लगा कि जब वह यमराज को धोखा दे सकता है , तो अब वह भगवान के समकक्ष है मतलब भगवान के समान है |

पर यमराज कहाँ हार मानने वाले थे | यमराज फिर धरती पर आये और उन्होंने उन सभी तेरह हमशक्लों के सामने कहा - "वैज्ञानिक ! तुम्हारा अभिमान यह है कि तुमने इनमें कोई फर्क नहीं रखा | परंतु दरअसल तुम्हारे काम में एक बहुत बड़ी खामी रह गयी | यह सुनकर वैज्ञानिक को गुस्सा आ गया | उसने कहा यमराज से कहा -"क्या बकते हो ? मैं संसार का सबसे बड़ा वैज्ञानिक हूँ | मेरी खोज में कोई कमी नहीं हो सकती |"

यह बोलते ही वैज्ञानिक को अपनी भूल का अहसास हो गया , क्योंकि यदि वह चुप रहता तो आज भी बच जाता | किंतु यमराज ने तुरंत उसे पकड़ लिया और उसे लेकर यमलोक की ओर चल पड़े |




Moral :- किसी महापुरुष ने एक खुबसूरत बात कही थी -"हमें सफलता प्राप्त होने पर अपने अहंकार को स्वयं से बाहर निकाल देना चाहिए और स्वयं को हल्का कर लेना चाहिए , क्योकि ऊपर वही उठता है जो हल्का होता है |"

अतः आवश्यक है कि हम खुद को आत्मविश्वास से तो भरे रखे , परंतु अतिविश्वास से कोसों दूर रहे | क्योंकि अगर हमने अपने आप पर अतिविश्वास किया तो यह हमें उस वैज्ञानिक की तरह कहीं का नहीं छोड़ेगा | हम निश्चित ही असफल होंगे | इसलिए दोस्तों , हमेशा याद रखे की हमारे अंदर आत्मविश्वास हो अतिविश्वास नहीं |








                   .................................................................

loading...



Note :- This inspirational Story is not my original creation .



निवेदन :- कृपया   अपने   comments   के   माध्यम   से   जरुर   बताएं   की   आपको    यह    Story    कैसी    लगी   और   यदि   आपको   यह   story   
पसंद   आयी    तो   please   इसे   अपने   friends   के   साथ   जरुर   share   करे   |



 
यदि    आपके    पास    हिंदी    में    कोई    good   article,    poem, inspirational story, या  जानकारी  है , जो  आप  हमारे  साथ  share  करना  चाहते  है,  तो  कृपया हमसे contact करे(Contact Us) ,  पसंद  आने  पर   हम  उसे  आप  के  नाम  और  photo  के  साथ  यहाँ  publish  करेंगे , Thanks !

/


No comments:

Post a Comment