13 January 2017

सफलता का रहस्य (The secret of success story in Hindi)



➣ इस Post का Youtube Video देखने के लिए यहाँ click करें 

Motivational story on success in hindi


!! सफलता का रहस्य !!


एक नौजवान ने एक बार सुकरात से सफलता का रहस्य पूछा | सुकरात ने उस नौजवान को अगली सुबह नदी के किनारे मिलने को कहा | अगले दिन वे दोनों मिले | सुकरात ने उस नौजवान से कहा – “वह उसके साथ नदी की तरफ चले |”

आगे बढते–बढते जब पानी उनकी गर्दन तक आ पहुँचा तो सुकरात ने अचानक नौजवान का सिर पकड़कर पानी में डुबो दिया | नौजवान बहार निकालने के लिए बहुत छटपटाया , पर सुकरात ने उसे तब तक नहीं छोड़ा , जब तक कि वह नौजवान नीला नहीं पड़ने लगा | सुकरात ने उसे जैसे ही पानी के ऊपर निकला तो सबसे पहले उसने एक गहरी साँस ली |




सुकरात ने सवाल किया जब तुम्हारा सिर पानी के अंदर था तो तुम्हे सबसे ज्यादा किस चीज की इच्छा थी ? लड़के ने जवाब दिया – “हवा की |”

सुकरात बोले यही सफलता का रहस्य है | सफ़लता की इच्छा अगर उतनी ही गहरी हो जितनी की डूबने वाले को हवा की होती है तो वह आपको जरुर मिलेगी | सफलता को पाने का कोई रहस्य नहीं है |



Moral :- सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा लक्ष्य को हासिल करने की गहरी इच्छा से आती है | नेपोलियन हिल ने लिखा था – “इन्सान जो सोच सकता है और जिसमे यकीन है वह उसे हासिल भी कर सकता है |”

सभी कामयाबियों की शुरुआत उन्हें पूरा करने की गहरी इच्छा शक्ति से होती है | जिस तरह थोड़ी-सी आग ज्यादा गर्मी नहीं दे सकती , उसी तरह कमजोर इच्छा से बड़ी कामयाबी नहीं मिलती |







Also read :-     सामना करो 
                मेहनत का भविष्य
                समय का महत्व




              
                 ....................................................................

loading...



 Note:    This inspirational Story is not my original creation .

निवेदन :- कृपया   अपने   comments   के   माध्यम   से   जरुर   बताएं   की   आपको    यह    Story    कैसी    लगी    ‌‍‌‍......   और   यदि   आपको   यह   story   
पसंद   आयी    तो   please   इसे   अपने   friends   के   साथ   जरुर   share   करे   |

यदि    आपके    पास    हिंदी    में    कोई    good   article,    poem, inspirational story, या  जानकारी  है , जो  आप  हमारे  साथ  share  करना  चाहते  है,  तो  कृपया हमसे contact करे(Contact Us) ,  पसंद  आने  पर   हम  उसे  आप  के  नाम  और  photo  के  साथ  यहाँ  publish  करेंगे , Thanks !






No comments:

Post a Comment