17 January 2017

7 failure to success stories of famous people in Hindi / असफलता से सफलता की ओर



 7 failure to success stories of famous people in Hindi / असफलता से सफलता की ओर


!! सफलता और असफलता की कहानियाँ !!



दोस्तों , हम सभी के जीवन में एक समय ऐसा आता है जब कई बार हमारी लगातार कड़ी मेहनत और कोशिशों के बावजूद भी हम फेल हो जाते है और हमें असफलता का सामना करना पड़ता है और हम हार मानकर वहीँ रुक जाते है लेकिन सही मायने में अगर देखा जाए तो असफलता सफलता से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है

इसलिए अगर आप भी किसी वजह से अपने काम में सफल नहीं हो पा रहे है तो बिलकुल भी हिम्मत न हारे क्योंकि हमारे इतिहास में जितने भी business men , scientist और महापुरुष हुए है लगभग वे सभी भी अपने जीवन में सफल बनने से पहले लगातार कई बार फेल हुए है .........

तो चलिए जानते है कई लोगों की कहानी (short में) जिन्हें अपने जीवन में कई बार असफलता का मुख देखना पड़ा लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और अपना प्रयास जारी रखा और अंततः अपने लक्ष्य को हासिल किया ..........

 7 failure to success stories of famous people in Hindi / असफलता से सफलता की ओर

Mr. Brian Acton


1. Mr. Brian Acton जिन्होंने 2009 में job के लिए Facebook में apply किया लेकिन उनको वहाँ से reject कर दिया गया | बाद में उन्होंने Twitter पर भी job के लिए कोशिश की लेकिन वहाँ भी उनके हाथ में निराशा ही आई | लेकिन Brian Acton को खुद पर पूरा विश्वास था , कुछ करने का जूनून था | उन्होंने दूसरे लोगो की तरह हार मानने की जगह , परेशान होने की जगह अपने दोस्तों के साथ मिलकर रात-दिन मेहनत करके एक ऐसा application बना डाला जिसे पूरी दुनिया ने आज अपने सर पर बिठा रखा है जिसे आप अपनी daily life में रोज use करते है "WHATSAPP" .



 7 failure to success stories of famous people in Hindi / असफलता से सफलता की ओर

Thomas Elva Edison


2. Thomas Elva Edison जब बच्चे थे तब उनके शिक्षक ने उनसे कहा था की वे कुछ भी सीखने के लिए बहुत बुद्धू है | उन्हें बचपन में फिसड्डी और मंद बुद्धि का बालक समझा जाता था लेकिन निरंतर परिश्रम के बल पर एक दिन उन्होंने अपने अविष्कार के बल पर पूरी दुनिया को प्रकाशमय कर दिया | उन्होंने बल्ब का अविष्कार किया | उन्हें बल्ब का अविष्कार करने में 10,000 बार असफलता का सामना बखूबी हिम्मत और साहस के साथ किया तब जाकर आज हमारे घरों में उजाला संभव हो पाया |

 7 failure to success stories of famous people in Hindi / असफलता से सफलता की ओर

अब्राहम लिंकन


3. अब्राहम लिंकन ने अपने पुरे जीवन काल में 5 साल से ज्यादा पढाई नहीं की और जब वे बड़े हुए तो वे राजनीति में शामिल हुए और 12 बार असफल होने के बाद बिना हारे , बिना थके आगे बढ़ते रहे और अंत में सफलता ने उनके कदम चुने और वो बन गए संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के 16 वें राष्ट्रपति |


loading...
 7 failure to success stories of famous people in Hindi / असफलता से सफलता की ओर

अल्बर्ट आइंस्टीन


4. अल्बर्ट आइंस्टीन बचपन के शुरूआती दिनों में ठीक प्रकार से बोल भी नहीं पाते थे | उनके शिक्षक उन्हें बेवकूफ समझते थे | उन्हें संकी और पागल समझा गया पर लोगो की परवाह किये बिना वे अपने शोध में लगे रहे और अंततः एक महान वैज्ञानिक बनकर उभरे और पूरी दुनिया भर में एक genius के रूप में विख्यात है |

 7 failure to success stories of famous people in Hindi / असफलता से सफलता की ओर

हेनरी फार्ड


5.  हेनरी फार्ड जो बिलिनेयर और प्रसिद्ध फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक है | सफल बनने से पहले फोर्ड पाँच अन्य बिज़नेस में फेल हुए थे उनकी जगह अगर कोई और होता तो पाँच बार अलग-अलग बिज़नेस में फेल होने और कर्ज में डूबने के बाद टूट जाता लेकिन फोर्ड ने ऐसा नहीं किया और आज वो बिलिनेयर कंपनी के मालिक है |

 7 failure to success stories of famous people in Hindi / असफलता से सफलता की ओर

माइकल जॉर्डन


6. माइकल जॉर्डन जिन्हें अपने स्कूल के basket ball टीम से निकला गया और उनसे कहा गया कि वे अच्छे से नहीं खेल सकते | उन्हें अपना पहला title जितने में 7 साल लगे | इस सब के बावजूद भी माईकल ने अपनी कोशिश जारी रखी और बन गए दुनिया के सबसे बेहतरीन basket ball खिलाड़ी |

 7 failure to success stories of famous people in Hindi / असफलता से सफलता की ओर

बिल गेट्स


7. बिल गेट्स जिन्हें 1970 के पहले अपना बिज़नेस शुरू करने से पूर्व उन्हें हावर्ड विश्वविद्यालय से निकला गया था | उनका पहला बिज़नेस Traf-O-Data भी असफल रहे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और Microsoft company की स्थापना की जो वाशिंगटन राज्य की सबसे बड़ी कंपनी बन गई और आज वो एक दशक से भी ज्यादा दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रह चुके है |


दोस्तों इन सभी महान लोगों की story से हमें यही सीख मिलती है की हम भी अपने मेहनत , कोशिश , लगन और ढ़ृढ़ इच्छाशक्ति से अपनी असफलता को सफलता में परिवर्तित कर सकते है और इतिहास की धारा को बदल सकते है | इसलिए दोस्तों कभी भी हार न माने , हिम्मत न हारे और हमेशा आगे बढ़ते रहे ...................

" लगातार प्रयत्न करने वाले की गोद में सफलता स्वयं आकर बैठती है "|   







                                        .............................................................


निवेदन :- कृपया अपने comments के माध्यम से जरुर बताएं की आपको  यह  Post कैसा  लगा ‌‍‌‍...... और यदि आपको यह post पसंद आया तो please इसे अपने friends के साथ जरुर share करे |

यदि  आपके  पास  हिंदी  में  कोई  good article,  poem,  inspirational story,  या  जानकारी  है , जो  आप  हमारे  साथ  share  करना  चाहते  है,  तो  कृपया हमसे contact करे ( Contact Us ) ,  पसंद  आने  पर   हम  उसे  आप  के  नाम  और  photo  के  साथ  यहाँ  publish  करेंगे , Thanks !

                                



No comments:

Post a Comment