28 October 2016

Top 100 Motivational & Inspirational Quotes & Thoughts in Hindi / प्रेरणादायक कथन




Top 100 Motivational & Inspirational Quotes & Thoughts in Hindi


Quote 1.   करते वही राष्ट्र–उत्थान , जिनको है चरित्र का ध्यान |

Quote 2.   अश्लील पुस्तक से बड़ा लुटेरा कोई नहीं है |

Quote 3.   विज्ञान धर्म के बिना अंधा है |
-    आइन्स्टीन

Quote 4.   विद्या से अमरत्व की प्राप्ति होती है |
-    यजुर्वेद

Quote 5.   संतोष प्राकृतिक सम्पदा है और ऐश्वर्य कृत्रिम निर्धनता |

Quote 6.   आवश्यकता अाविष्कार की जननी है |

Quote 7.   विनय श्रेष्ठता का अभेद्य द्वार है |




Quote 8.   पूर्णता की प्राप्ति पात्रता एवं नम्रता से होती है |

Quote 9.   करो नहीं ऐसा व्यवहार , जो ना हो स्वयं स्वीकार |

Quote 10.  सत्-असत् विचारविहीन विज्ञान आत्मा का नाशक है |

Quote 11.  जो सेवा करना नहीं जनता , वह आदेश करना नहीं जान सकता |

Quote 12.  आत्मबोध ही धर्म का लक्ष्य है |

Quote 13.  अध्ययन से सस्ता कोई मनोरंजन नहीं है |
-    अज्ञात

Quote 14.  अज्ञान जैसा शत्रु दूसरा नहीं |
-    चाणक्य

Quote 15.  पूत-सपूत वही कहलाता है , जो स्वदेश का मान बढ़ाता है |

Quote 16.  आनंद का मूल श्रोत संतोष है |
-    मनुस्मृति

Quote 17.  अज्ञान को ज्ञान ही मिटा सकता है |
-    शंकराचार्य

Quote 18.  फल की इच्छा पुण्य को समाप्त कर देती है |

Quote 19.  आपत्ति भी विद्वानों के समागम से संपत्ति की तरह प्रतीत होती है |

Quote 20.  ज्ञान–निर्देशित और प्रेम-प्रेरित जीवन ही अच्छा जीवन है |

Quote 21.  शिष्टता ही व्यवहार का सौन्दर्य है |
-    रवीन्द्रनाथ टैगोर

Quote 22.  धर्म क्षेत्र में पूज्य वही नर त्यागे लोभ , स्वार्थ , आडम्बर |

Quote 23.  कीर्ति वीरोचित कार्यों की सुगंध है |
                                                                        - सुकरात

Quote 24.  जो स्वदेश से प्रेम नहीं कर सकते , वह किसी चीज से कैसे प्रेम करगें |

Quote 25.  आत्मा की हत्या करके , यदि स्वर्ग भी मिल जाए तो वह नरक है |
-    प्रेमचंद  

Quote 26.  पवित्र आचरण का व्यक्ति सर्वत्र सम्मानित होता है |

Quote 27.  अपनी विद्वता पर गर्व करना सबसे बड़ी अज्ञानता है |  
-    श्रीमदभागवत

Quote 28.  जिसने बेच दिया ईमान , करो न तुम उसका गुणगान |

Quote 29.  आशा उत्साह की जननी है |
-    प्रेमचंद

Quote 30.  दान ही वास्तविक सोना अथवा हीरा है |
-    लाल बहादुर शास्त्री




Quote 31.  सदाचार धर्म का मेरुदंड है |

Quote 32.  जिस त्याग से अभिमान उत्पन्न होता है , वह त्याग नहीं है |
-    विनोवा भावे

Quote 33.  शिशु मनुष्य का पिता है |

Quote 34.  महानता का मूल्य उत्तरदायित्व है |

Quote 35.  विनम्रता और श्रद्धा के सामने तर्क पेश नहीं किया जाता |
-    सुदर्शन

Quote 36.  ज्ञान के प्रकाश में सभी शंकाएँ निर्मूल हो जाती है |
-    स्वामी चिन्मयानन्द

Quote 37.  आदर्श जो सबके सामने रखना चाहिए , वह है सेवा का आदर्श |
-    गुरु जी

Quote 38.  जीवन का नियम स्पर्धा नहीं , सामंजस्य है ; संघर्ष नहीं सहयोग है |
-    जैनेन्द्र

Quote 39.  श्रद्धा सहित झाँकी करो , यह भव्य भारतवर्ष है |
-    मैथिलीशरण गुप्त

Quote 40.  सैकड़ों हाथों से इकठ्ठा करो और हजारों हाथों से बाँटों |
-    अथर्ववेद

Quote 41.  वे पुरुष भीरु और निर्बल है जो दूसरों के सहारे जीवन-यापन करते है |

Quote 42.  जो भगवान का स्मरण करता रहेगा , उसे कभी चिंता नहीं होगी |
-    श्री ब्रम्ह

Quote 43.  महपुरुषों का चित्त जन-कल्याण में ही रत रहता है |
-    बाण भट्ट 

Quote 44.  सबकी उन्नति में ही अपनी उन्नति समझनी चाहिए |

Quote 45.  ईर्ष्या करने वालों का सबसे बड़ा शत्रु उसकी ही ईर्ष्या है |
-    तिरुवल्लुवर

Quote 46.  वास्तव में शरीर ही धर्मपालन का प्रथम आश्रय है |
-    कालिदास

Quote 47.  जिस मुख पर मुस्कान नहीं , वह कभी अच्छा नहीं हो सकता |

Quote 48.  चरित्र वृक्ष है , प्रतिष्ठा उसकी छाया |
                                                                     -अब्राहम लिंकन

Quote 49.  जिसे स्वास्थ्य है , उसे आशा है और जिसे आशा है , उसे सब कुछ है |

Quote 50.  मेरे रक्त का अंतिम बूंद भारत माँ का अभिनन्दन करेगा |
-    सुभाषचंद्र बोष

Quote 51.  एक मुहूर्त भर के लिए धधक कर जलना श्रेष्ठ है लम्बे काल तक धुंधलाते रहने से |

Quote 52.  भद्र पुरुषों का ही संग करे , अभद्र जनों की संगति कदापि न करे |

Quote 53.  वीरों की मृत्यु पर आंसू नहीं बहाए जाते , उत्सव के राग गए जाते है |

Quote 54.  बिना शारीरिक उन्नति के अध्यात्मिक उन्नति संभव नहीं है |
-    रामकृष्ण परमहंस




Quote 55.  जिस किसी से कुछ भी सिखा जाए , उसे गुरु कहते है |
-    रामकृष्ण परमहंस

Quote 56.  सत्य बोलो , अपने कर्तव्य का पालन करो , नित्य स्वाध्याय करो |

Quote 57.  जो गलती करता है , वह मानव है ,तथा जो उस पर दुःख प्रकट करता है , वह देवता                    है |

Quote 58.  शिक्षा से आत्मविश्वास आता है , आत्मविश्वास से अंतनिर्हित ब्रम्ह्भाव जग जाता है |

Quote 59.  किसी की आलोचना मत करो जिससे तुम्हारी भी कोई आलोचना न करे |
-    अब्राहम लिंकन

Quote 60.  स्वाभाविक दोषों से ऊपर उठने के लिए सतत् संस्कार , अभ्यास एवं ध्येय के अनुरूप                   सत्संग आवश्यक है |

Quote 61.  मनुष्य के ह्रदय में निवास करने वाला ईश्वर नेत्रों से नहीं , अपितु ह्रदय से देखा जा                   सकता है |

Quote 62.  जिस व्यक्ति के आचार–विचार एक जैसे हो ,वही व्यक्ति वंदनीय और अनुकरणीय है |

Quote 63.  एक बालक की शिक्षा से एक मनुष्य बनता है , परंतु एक बालिका की शिक्षा राष्ट्र का                    निर्माण करती है |

Quote 64.  अनजान होना उतने लज्जा की बात नहीं , जितना सीखने के लिए तैयार ना होना |

Quote 65.  ईमानदार होने का अर्थ है – हजार मनकों में अलग चमकने वाला हीरा |

Quote 66.  ईर्ष्या आदमी को ऐसे खा जाती है , जैसे कपड़ों को कीड़ा |

Quote 67.  जो मन चाहा बोलता है , उसे अनचाहा सुनना पड़ता है |

Quote 68.  हम बदलेंगे युग बदलेगा , हम सुधरेंगे युग सुधरेगा ,
            नया उजाला नया सवेरा , इस धरती पर लायेंगे ,
            अपनी इस धरती को एक दिन स्वर्ग बनाएंगे |

Quote 69.  भीतर में कोई वृत्ति बुराई की आ भी जाए तो उसे आचरण में न आने दो |

Quote 70.  आनंदी स्वभाव ही सर्वश्रेष्ठ दावा का काम करता है |

Quote 71.  हमें प्रसन्नता पूर्वक अपनी निंदा सुनने का स्वभाव बनाना चाहिए |

Quote 72.  गुण न हो तो रूप व्यर्थ है |

Quote 73.  गलती करने से डरना , सबसे बड़ी गलती है |

Quote 74.  अनुभव की पाठशाला में जो पाठ सीखे जाते है , वे पुस्तकों और विश्वविद्यालय में                     नहीं मिलते है |

Quote 75.  अपनी गलती स्वीकार कर लेने में लज्जा की कोई बात नहीं है | इससे दूसरे शब्दों में                   यही प्रमाणित होता है कि कल की अपेक्षा आज आप अधिक समझदार है |

Quote 76.  अगर आप चाहते है कि कोई चीज अच्छी हो तो उसे खुद कीजिये |
-    नेपोलियन बोनापार्ट

Quote 77.  जो पढ़ते हो उसे अमल में लाना सीखो , यही उन्नति का मार्ग है |
-    स्वामी रामतीर्थ

Quote 78.  सबसे अधिक आनंद इस भावना में है कि हमने मानवता की प्रगति में कुछ योगदान                   दिया है | भले ही वह कितना कम यहाँ तक की बिलकुल तुच्छ ही क्यों ना हो |
-    डा राधाकृष्णन

Quote 79.  लाखों किलोमीटर की यात्रा एक कदम से ही शुरू होती है |

Quote 80.  वक्तव्य की गहराई को उसकी लम्बाई में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता |

Quote 81.  केवल एक जगह है जहाँ सफलता बिना किसी परिश्रम के मिल जाती है , वह जगह है                 - शब्दकोष |

Quote 82.  जो किसी का उपकर नहीं कर सकता , उसके जीवन को धिक्कार है |
-    कालिदास

Quote 83.  पढना सब जानते है , पर क्या पढना है यह कोई-कोई ही जनता है |
-    बर्नार्ड शा

Quote 84.  अच्छे विचारों में नित्य भ्रमण करने से उत्तम मानसिकता बनती है |
-    आ. श्रीराम शर्मा

Quote 85.  केवल पढ़ने से ही नहीं  समझ में आने पर ही मन पर प्रभाव पड़ता है |
-    आ. श्रीराम शर्मा

Quote 86.  अध्ययन हमें आनंद प्रदान प्रदान करता है , अलंकृत करता है और योग्यता प्रदान                     करता है |
-    अज्ञात

Quote 87.  स्वयं को जानने का संकल्प कर लें , जो दुनिया का सबसे मुश्किल काम है |

Quote 88.  अनुभव बड़ा ही सख्त शिक्षक है , क्योंकि वह इम्तिहान पहले लेता है और सबक बाद                   में सीखाता है |
-    वरनान सैंडर्स ला





Quote 89.  जिस बात पर आप यकीं रखते है उस बात के सबूत आप को मिलते है | अगर आपको                 यकींन है कि लोग अच्छे है तो इसके सबूत आपको रोज मिलेंगे |

Quote 90.  जिस तरह आप अपने जन्म दिवस पर आश्चर्य भाव से हर तोहफे को खोलते है , उसी                 तरह हर दिन जो आपको ईश्वर द्वारा मिलता है , उसे आश्चर्य भाव से खोले ,                        समझ की आंख यह दर्शाती है की हर समस्या उपहार है |

Quote 91.  बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय                 करनी पड़ेगी , जितनी दूरी तय करके आप अपने लक्ष्य तक पहुँच सकते हो |

Quote 92.  अगर आप उन बातों या परिस्थितियों की वजह से चिंतित हो जाते है , जो आपके                     नियंत्रण में नहीं है तो इसका परिणाम समय की बर्बादी और केवल भविष्य पछतावा है |

Quote 93.  यह दुनिया एक शीशे की तरह होती है | अगर आप इससे नफरत करोगे तो यह भी                    आपसे नफरत करेगी वही आप मुस्कुराओगे तो यह भी मुस्कुराएगी | इसलिए हमेशा                     मुस्कुराते रहिए |

Quote 94.  आपका लक्ष्य किसी जादू से पूरा नहीं होगा बल्कि आपको ही अपना लक्ष्य प्राप्त करना होगा|            कमजोर ना बने शक्तिशाली बने और यह विश्वास रखे की भगवान हमेशा आपके साथ है |
                                                  - बाल गंगाधर तिलक 


Quote 95.  आप अपनी तुलना किसी से न करें , अगर आप ऐसा करते है तो आप खुद की बेइज्जती                करते है |           
 - बिल गेट्स 

Quote 96.  यदि मानव जाती को जिन्दा रखना है तो हमें नयी सोच की जरुरत है |  
- अल्बर्ट आइंस्टीन


Quote 97.  अधिक से अधिक भोले , कम ज्ञानी और बच्चों की तरह बनिए जीवन को मजे के रूप में                लीजिए क्योंकि यही वास्तविकता में जीवन है |  
- ओशो 

Quote 98.  याद रखिये कोई भी व्यक्ति तब तक नहीं हारता जब तक वह हिम्मत नहीं हारता |  
 - ब्रूस ली 

Quote 99.  सचमुच असली जीना तो दूसरों के लिए ही जीना है | 
- ब्रूस ली

Quote 100.  व्यक्ति की महानता उसके कपड़ो से नहीं बल्कि उसके चरित्र से आंकीं जाती है |






                                                                                                                    

           

                            
                       .................................................................
loading...




Note :-  These Quotes are not my original creation .

निवेदन :- कृपया अपने comments के माध्यम से जरुर बताएं की आपको  ये quotes  कैसे  लगे  ‌‍‌‍और यदि आपको यह  पसंद आया तो please इसे अपने friends के साथ जरुर share करे |


 यदि  आपके  पास  हिंदी  में  कोई  good article,  poem,  inspirational story,  या  जानकारी  है , जो  आप  हमारे  साथ  share  करना  चाहते  है,  तो  कृपया हमसे contact करे (Contact Us) ,  पसंद  आने  पर   हम  उसे  आप  के  नाम  और  photo  के  साथ  यहाँ  publish  करेंगे , Thanks !                   


No comments:

Post a Comment