26 September 2016

25 Time Quotes in Hindi / समय पर अनमोल विचार






25 Time Quotes in Hindi / समय पर अनमोल विचार


!! समय पर अनमोल विचार !!


Quote 1.   समय = जिंदगी | इसलिए अपने समय को बर्बाद करने का मतलब है,अपनी जिंदगी को बर्बाद करना |

Quote 2.   समय हमेशा कड़ी मेहनत करने वालों का मित्र रहा है |

Quote 3.   समय से बड़ा गुरु , दानी और बलवान इस संसार में दूसरा कोई नहीं |

Quote 4.   समय पर थोड़ा-सा प्रयत्न भी आगे की बहुत सी परेशानियों से बचाता है |

Quote 5.   समय अमुल्य है इसे कंजूस की तरह खर्च करो |

Quote 6.   समय का मूल्य जान लेने पर सफलता में विलंब नहीं है |

Quote 7.   ऐसी कोई घड़ी नहीं बन सकती जो गुजरे हुए घंटे को फिर से बजा दे |                  
- प्रेमचंद


Quote 8.   जो समय बचाते है वो धन बचाते है और बचाया हुआ धन कमाए हुए धन के बराबर है |
- महात्मा गाँधी

Quote 9.   समय वो है जिसे हम सबसे ज्यादा चाहते है पर जिसे हम सबसे गलत तरीके से उपयोग करते है |
- विलियम पेन

Quote 10.  व्यस्त रहना काफी नहीं है ,व्यस्त तो चींटियाँ भी रहती है | सवाल यह है कि हम किसलिए व्यस्त है |
- हेनरी डेविज थोरू

Quote 11.  अच्छी तरह से व्यवस्थित समय एक अच्छी तरह से व्यवस्थित मन की निशानी है |  
- ईसाक पिटमैन

Quote 12.  प्रत्येक सुबह आपको 24 स्वर्ण घंटे उपहार के रूप में देती है | ये दुनिया की उन चीजों में से एक है , जो                  आपको निःशुल्क मिल रही है |

Quote 13.  जब आप गुजरे हुए समय पर अफ़सोस कर रहे होते है उस समय भी समय गुजर रहा होता है |

Quote 14.  वे जो अपना भविष्य आनंदमय बनाना चाहते है उसे अपना वर्तमान समय बर्बाद नहीं करना चाहिए |
-रॉजर बाबसन

Quote 15.  जिस प्रकार समय का प्रत्येक धागा मूल्यवान होता है , उसी प्रकार समय का प्रत्येक क्षण |
- मेसन

Quote 16.  हमारे जीवन का महल समय की घंटे-मिनटों की ईंटों से बना है | प्रकृति ने किसी को भी अमीर-गरीब                    नहीं बनाया , उसने अपनी बहुमूल्य संपदा यानि की चौबीस घंटे सभी को बराबर बाँटे है |

Quote 17.  अगर अपनी जिंदगी से प्यार करते है तो वक्त बर्बाद मत करे , क्योकि वो वक्त ही है जिससे जिंदगी                    बनी है |


Quote 18.  जो व्यक्ति जीवन में समय का ध्यान नहीं रखता , उसके हाथ असफलता और पछतावा ही लगता है |

Quote 19.  बड़ी चीजों को जल्दी करने की कोशिश न करें , उन्हें विकसित होने के लिए समय दें |
- गेराल्दिने रेयेस

Quote 20.  यदि आप वो नहीं कर रहे है जिसे आप पसंद करते है तो आप सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रहे है |

Quote 21.  मेरे जीवन में नफरत , अफ़सोस , चिंता और झल्लाहट के लिए कोई समय नहीं है |

Quote 22.  बढ़ते रहे ! सबकुछ जो आप चाहते है एक सही वक्त पर आपके पास आ जायेगा |

Quote 23.  परेशानी ये है कि तुम्हे लगता है कि तुम्हारे पास समय है |                    
 - बुद्धा

Quote 24.  जिस काम के लिए आप कहते है कि मेरे पास समय नहीं है ,इसका मतलब है कि आप उस काम को                      करना नहीं चाहते है |        
- ला तजु

Quote 25.  एक आदमी जो अपने समय के एक घंटे बर्बाद करने की हिम्मत करता है उसने अपने जीवन के मूल्य                   को नहीं समझा है |







                            


                    ...........................................................................

loading...



Note :-  These Quotes are not my original creation .

निवेदन :- कृपया अपने comments के माध्यम से जरुर बताएं की आपको  ये Quotes कैसे  लगे  ‌‍‌‍...... और यदि आपको यह  पसंद आया तो please इसे अपने friends के साथ जरुर share करे |

यदि  आपके  पास  हिंदी  में  कोई  good article,  poem,  inspirational story,  या  जानकारी  है , जो  आप  हमारे  साथ  share  करना  चाहते  है,  तो  कृपया हमसे contact करे (Contact Us) ,  पसंद  आने  पर   हम  उसे  आप  के  नाम  और  photo  के  साथ  यहाँ  publish  करेंगे , Thanks !







No comments:

Post a Comment