21 August 2016

लगन और परिश्रम (Devotion & Hard Work Story in Hindi)




➣ इस Post का Youtube Video देखने के लिए यहाँ click करें 

motivational story on albert einstein in hindi



!! लगन और परिश्रम !!



एक बार विश्व के महान वैज्ञानिक आइंस्टाइन से एक बालक ने पूछा  “महान बनने का मन्त्र क्या है ?”

आइंस्टाइन ने एक शब्द में उत्तर दिया , “लगन” |

बालक की समझ में कुछ नहीं आया , उसने कहा , मैं समझा नहीं | कृपया इसे स्पष्ट करें | अल्बर्ट आइंस्टाइन ने अपना ही उदाहरण देते हुए समझाया , “मैं जब बच्चा था , गणित मेरी समझ में नहीं आता था | मेरे दोस्त गणित में पास होते थे और मैं फेल | सभी मुझे ‘बुद्धू’ कहते थे | मुझे चिढ़ाने के लिए मेरी पीठ पर ‘बुद्धू’ लिख दिया करते थे | कक्षा में मुझे बेंच पर खड़ा रहना पड़ता था | सब मुझे धिक्कारते थे | गणित के टीचर तो कहा करते थे कि सात जन्म में भी तू कभी गणित में पास नहीं होगा |


“मुझे बहुत शर्म आती थी , दुःख भी बहुत होता था , पर मैं क्या करता ?  मजबूर था | तब एक दिन मैंने निश्चय किया कि मैं अपनी सारी शक्ति लगाऊंगा , फिर देखता हूँ कि ये गणित कैसे नहीं आता ? प्रयत्न किया ,असफल रहा फिर प्रयत्न किया फिर असफल रहा | यह क्रम चलता रहा | अंततः फल सामने आया | आज मैं जो कुछ भी हूँ यह मेरी लगन का ही परिणाम है |”



Moral :- इसलिए यह कोई आवश्यक नहीं कि महान वे ही बनते है जो जन्मजात प्रतिभाशाली होते है | बचपन में मंदबुद्धि का बालक भी लगन के बल पर महान व्यक्ति बन समाज को अपना अमूल्य योगदान दे सकता है | इसलिए हम सबों को भी अपने हर काम को लगन से करने का प्रयास करना चाहिए |






                मेहनत का भविष्य
                समय का महत्व
              उधार की लालटेन
              


                 .........................................................................

loading...




 Note:    This inspirational Story is not my original creation .


निवेदन :- कृपया   अपने   comments   के   माध्यम   से   जरुर   बताएं   की   आपको    यह    Story    कैसी    लगी    ‌‍‌‍......   और   यदि   आपको   यह   story   
पसंद   आयी    तो   please   इसे   अपने   friends   के   साथ   जरुर   share   करे   |

यदि    आपके    पास    हिंदी    में    कोई    good   article,    poem, inspirational story, या  जानकारी  है , जो  आप  हमारे  साथ  share  करना  चाहते  है,  तो  कृपया हमसे contact करे(Contact Us) ,  पसंद  आने  पर   हम  उसे  आप  के  नाम  और  photo  के  साथ  यहाँ  publish  करेंगे , Thanks !






      

4 comments: