01 April 2017

महानता का लक्षण (Hindi Kahani)




महानता का लक्षण (Hindi Kahani)


!! महानता का लक्षण !!




एक बार सूरज के मन में यह विचार उठा कि मैं दुनिया का कितना उपकार करता हूँ , मैं प्रकाश देता हूँ , सोये हुए लोगों को जगाता हूँ | मेरे आते ही चोरी-डकेती सब बंध हो जाती है | लोग अपने-अपने काम धंधे में लग जाते है | तो क्यों न आज जाना जाए की आखिर यह दुनिया मेरे बारे में क्या सोचती है ?


सूरज ने अपनी पत्नी से कहा - "चलो , मनुष्य लोक में चले हम देखेगें कि लोगों के मन में हमारे लिए क्या धारणा है ? जनता हमारे बारे में क्या सोचती है ?" दोनों वेष बदलकर धरती पर आये | दोनों बाजार में गए | वहाँ बहुत सारे लोग बैठे हुए थे | एक आदमी ने कहा - "देखो भाई ! यह सूरज कितना अच्छा है | हमें कितना प्रकाश दे रहा है ?"



दूसरे आदमी ने कहा - "क्या प्रकाश दे रहा है ? इस भयंकर गर्मी में तो सारा शरीर झुलस रहा है | हम तो चाहते है कि सूरज चला जाए और आकाश में बदल छा जाए , बरसात आये |"


सूरज जैसे ही कुछ आगे बढ़ा दुसरे मोहल्ले में पहुँचा | अपना वही प्रश्न लोगों के सामने रखा | लोग बोले - सूरज बड़ा धोखेबाज है | अगर कोरी रात होती , अँधेरा होता तो धोखा ही नहीं होता | सूरज जब छिप जाता है तो समस्या पैदा कर देता है | या तो प्रकाश करना नहीं चाहिए या फिर निरंतर प्रकाश देते रहना चाहिए |"


सूरज ने शहर के अनेक भागों में अपने बारे में होने वाली प्रतिक्रियाओं को सुना | बहुत कम लोग ही उसे ऐसे मिले जो सूरज कि प्रशंसा कर रहे थे | चारों तरफ अपने बारे में होने वाले नुक्ता-चीनी से सूरज परेशान हो गया | वह खिन्न स्वर में बोला - "इन लोगों का भला करना काम का ही नहीं है | अब मैं उगना ही बंद कर दूंगा | कहीं एकांत गुफा में जा कर बैठ जाऊंगा |"


सूरज की बातें सुनकर सूरज की पत्नी ने कहा - "महाराज ! आप जैसे यशस्वी राजा को ऐसा चिंतन शोभा नहीं देता | क्या आप नहीं जानते कि क्षुद्र आदमी  का काम ढेला फेंकना है और महान आदमी का काम उसे झेलना | महान आदमी क्षुद्र व्यकियों के व्यवहार से क्षुब्ध हो कर कभी भी अपनी महानता नहीं छोड़ते | यही महानता का लक्षण है |

Moral :- दोस्तों , हम सबों को भी इस महानता के गुण को अपने जीवन में लाने का प्रयास करना चाहिए |




Also read :-   अन्य प्रेरणादायक कहानियाँ पढने के लिए यहाँ क्लिक करें .... 
पहचानिए अपनी छुपी हुई संपदा को (Motivational Story in Hindi)
आत्मनिरीक्षण (Story in hindi with moral)
जीवन में कुछ भी व्यर्थ नहीं है (Moral Story in Hindi)


                                              ...........................................................................

loading...


Note :-  This inspirational Story is not my original creation .

निवेदन :- कृपया   अपने   comments   के   माध्यम   से   जरुर   बताएं   की   आपको    यह    Story    कैसी    लगी   और   यदि   आपको   यह   story   पसंद   आयी    तो   please  इसे   अपने   friends   के   साथ   जरुर   share   करे   |


यदि    आपके    पास    हिंदी    में    कोई    good   article,    poem, inspirational story,या  जानकारी  है जो  आप  हमारे  साथ  share  करना  चाहते  है,  तो  कृपया हमसे contact करे (Contact Us) ,  पसंद  आने  पर   हम  उसे  आप  के  नाम  और  photo  के  साथ  यहाँ  publish  करेंगे , Thanks !





No comments:

Post a Comment