17 September 2016

किस तरह के reader है आप ??? (Hindi Article)





which type of reader you are ??? Hindi Article

किस तरह के reader है आप ???



नई विचारधारा के सभी readers को बहुत-बहुत बधाईयाँ .......आप सबों का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद जो आप अपना रोज का कीमती समय निकालकर यहाँ कुछ सीखने या पढने आते है .......पर दोस्तों क्या कभी आपने ये सोचा है की आप किस तरह के reader है मतलब आप यहाँ से रोज कुछ नया सीखते भी है या नहीं .........चलिए मैं आपके सामने तीन options रखती हूँ और आपको सच-सच बताना होगा की आप इनमें से कौन हो ???

Readers तीन तरह के हो सकते है :-  1)  पत्थर की तरह
                                  2)  कपड़े की तरह
                                  3)  मिश्री की तरह




1)  पानी में पत्थर को डूबाओ और उसको निकालो तो वह तुरंत सुख जाता है , क्योंकि पत्थर अपने भीतर पानी नहीं सोखता है | इसी तरह कुछ लोग होते है जो अच्छी बातें पढ़ते तो है पर उसे मन में थोड़ी देर के लिए भी नहीं रख पाते | फलत: वे जैसे-के-तैसे ही रह जाते है | 


2)  दूसरे कुछ लोग कपड़े की तरह होते है | पानी में कपड़े को डूबाओ तो वह पत्थर की तरह तत्काल ही नहीं सुख जाता है बल्कि अपने में पानी को रख लेता है , लेकिन समय पाकर वह भी घंटे-दो-घंटे में सुख जाता है | इस तरह के लोग अच्छी बातों को पढ़कर उस पर चर्चा करते है | अपने घर तक पहुँचाते है | भाई–बहनों एवं अन्यों को भी सुनाते है | लेकिन फिर भी वे सूखे के सूखे रह जाते है क्योंकि वे उसे अपने जीवन में नहीं उतार पाते |

3) और last तीसरे Good Readers मिश्री की तरह होते है जो शायद आप हो | जिस प्रकार मिश्री पानी में डूबता है तो पानी की तरह ही बन जाता है | अपने अस्तित्व को पानी में विलीन कर देता है | इसी प्रकार तीसरे प्रकार के reader जल में मिश्री की तरह ही अच्छी बातों को अपने जीवन में उतार लेते है ऐसे लोग ही समाज ,विश्व और खुद का कल्याण कर पते है और अपने जीवन को सही दिशा दे पाते है |





तो अब आपको decide करना है कि आप किस तरह के reader है या बनना चाहते है .........
please comment हमें आपके जवाब का इंतजार रहेगा .............

दोस्तों इस पोस्ट का मतलब आपको किसी भी तरह से hurt करने का नहीं था बल्कि मैं तो यह चाहती हूँ आप अपने आप को analyse कर पाए और खुद को better कर पाए .धन्यवाद दोस्तों !













                                  …………………………………………………………………………….

loading...



निवेदन :- कृपया   अपने   comments   के   माध्यम   से   जरुर   बताएं   की   आपको    यह   Post   कैसा   लगी   और   यदि   आपको   यह   story   पसंद   आयी    तो   please   इसे   अपने   friends   के   साथ   जरुर   share   करे   |


यदि    आपके    पास    हिंदी    में    कोई    good   article,    poem, inspirational story, या  जानकारी  है जो  आप  हमारे  साथ  share  करना  चाहते  है,  तो  कृपया हमसे contact करे (Contact Us) ,  पसंद  आने  पर   हम  उसे  आप  के  नाम  और  photo  के  साथ  यहाँ  publish  करेंगे , Thanks !








No comments:

Post a Comment