15 June 2016

50 Acharya shri Mahashraman Quotes in Hindi / आचार्य श्री महाश्रमण के अनमोल विचार




50 Acharya shri Mahashraman Quotes in Hindi


आचार्य  श्री  महाश्रमण  जी  जैन  श्वेताम्बर  तेरापंथ  के  ग्यारहवें  संत  अथवा  आचार्य  है  |  महाश्रमण  जी पूज्य  संत , योगी  अध्यात्मिक  नेता  , दार्शनिक , लेखक , वक्ता  और  कवि  भी  है |  उनके  कुछ  अनमोल  विचार  यहाँ  प्रस्तुत  किये  गए  है  :-


!! 50 Acharya shri Mahashraman Quotes in Hindi !!

!! आचार्य श्री महाश्रमण के अनमोल विचार !!


Quote 1.   कमजोर नींव पर कभी भी मजबूत मकान का निर्माण नहीं किया जा सकता , इसी                     तरह अगर विचारों में ही निराशा , उदासीनता होगी होगी तो सफलता कैसे मिलेगी ?

Quote 2.   थोड़ा बोलो पर सोच कर बोलो – देखो वह कितना असरदार होता है |

Quote 3.   सोच कर करना और करने के बाद सोचना – इन दोनों में बहुत बड़ा अंतर है |

Quote 4.   किसी भी समस्या के बारे में चिंता मत करो , शांत भाव से , समाधान का पथ खोजने                 का प्रयास करो |

Quote 5.   जिसे किसी का भय नहीं , वही वास्तव में वीर है |

Quote 6.   एक बड़ी कठिनाई को झेलने का मतलब है , विकास के सूर्य की तरफ एक छलांग भर                   लेना |

Quote 7.   मूल कारण को खोजे बिना समस्या का समाधान कभी नहीं हो सकता |

Quote 8.   सत्य को स्वीकारने का साहस भी महानता है |

Quote 9.   स्पष्ट लक्ष्य के साथ जीने वाला व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक और सुफल बना                       सकता है |



Quote 10.  आलोचना से नहीं गलत कार्य से डरो |

Quote 11.  गति से पूर्व गंतव्य का ज्ञान आवश्यक है |

Quote 12.  जो व्यक्ति सतत प्रयत्नशील रहता है , जागरूकता के साथ परिश्रम करता है , वह                     अपने सौभाग्य का निर्माण कर लेता है |

Quote 13.  अपने ज्ञान का उदारता के साथ दान करो , तुम्हारा भला होगा |

Quote 14.  सद्विचार और सदाचार , सदभाग्य का निर्माण करने वाले है |

Quote 15.  व्यस्त रहो पर अस्त–व्यस्त मत रहो , शांति से कार्य करते रहो |

Quote 16.  तुम सम्मान पाने का प्रयास मत करो , सम्मान योग्य कार्य आज से ही प्रारंभ करो |

Quote 17.  दूसरा कोई जाने या ना जाने , तुम अपने आचार को निर्मल रखो , तुम्हारा कल्याण                   होगा |

Quote 18.  भावुकतावश तत्काल कोई निर्णय मत करो , परिणाम पर ध्यान देकर विचारपूर्वक 
            कार्य करो |

Quote 19.  आलस्य एक ऐसी कमजोरी है जो विकास में बाधक बनती है और श्रम एक ऐसा                       सद्गुण है ,जो सफलता के द्वार खोलता है |

Quote 20.  होंठ रूपी द्वारों को अनावश्यक खुलने ही मत दो , फिर देखो तुम्हारे भीतर कितनी                     शक्ति और शांति स्फुरित होती है |



Quote 21.  अपनी आकांक्षाओं को सीमित करो , दुःख भी सीमित हो जाएगा |

Quote 22.  अव्यवस्थित दस काम करने की अपेक्षा दो-तीन व्यवस्थित काम करना ज्यादा                         लाभदायी हो सकता है |

Quote 23.  अन्धकार से डरने की जरुरत नहीं है , डरना कोई समाधान भी नहीं है , बस एक                       छोटा-सा दीप जलने की अपेक्षा है |

Quote 24.  अपनी आलोचना का जवाब अपने जवाब से नहीं , अपने महत्वपूर्ण कार्यों से दे दो |

Quote 25.  भाग्य की चिंता नहीं सत्पुरुषार्थ करो , भाग्य स्वत: अच्छ हो जाएगा |

Quote 26.  सामने वाले व्यक्ति की बात पर भी ध्यान दो उसमे भी कोई हित व कल्याण का                       तथ्य प्राप्त हो सकता है |

Quote 27.  जिस युवक में संकल्प , साहस , और कुछ कर गुजरने की तमन्ना होती है , वह                       परिस्थितियों के सामने ढलना नहीं , वक्त के सांचे को बदलना जनता है |

Quote 28.  वाणी का असंयम व्यक्ति के व्यक्तित्व को बोना बनाने वाला होता है |

Quote 29.  अनावश्यक न बोलना , उत्तम व्यक्तित्व का एक रहस्य है |

Quote 30.  अंतर दृष्टि से झाक कर निर्णय लेना सीखो , अधिक सफलता मिलने की संभावना है |

Quote 31.  शांतिमय जीवन का पहला एवं प्रमुख सूत्र है – ईमानदारी |

Quote 32.  सच्ची बात , अच्छी बात , किसी ग्रन्थ , पंथ और संत से मिले उसे सादर स्वीकार                     कर लो |



Quote 33.  शरीर रूपी नाव छोटी भले हो ,यदि भाव शुद्ध हो तो यह संसार समुंद्र से पार पहुँचा                     सकती है |

Quote 34.  यदि बुद्धिमानी के साथ समय का सदुपयोग किया जाए तो ऐसी कोई मंजिल नहीं ,                     जहाँ तक पंहुचा ना जा सके |

Quote 35.  तुम कपड़ो को अच्छा रखने और बालों को सँवारने में ही कला का प्रयोग करते हो या                   जीवन को सँवारने में भी कौशल दिखाओगे |

Quote 36.  परिश्रम सही दिशा में हो , सफल हो , इसके लिए किसी कार्य को करने से पूर्व मन में                  दो प्रश्न उठने चाहिए – क्यों और कैसे ???

Quote 37.  समझदार व्यक्ति केवल भाग्य के भरोसे नहीं रहता और न ही केवल पुरुषार्थ को                       महत्व देता है , वह भाग्य और पुरुषार्थ दोनों को महत्व देता है |

Quote 38.  वे व्यक्ति महान होते है जो स्वार्थ से उपरत होकर परार्थ के लिए सोचते है , कार्य                     करते है |

Quote 39.  बीस जगह छोटे-छोटे गड्ढे खोदने की अपेक्षा कहीं एक गहरा गड्ढा खोदो , वह कुँआ                   होगा ,तुम्हारी प्यास बुझाने वाला जल तुम्हे प्रदान कर सकेगा |

Quote 40.  मनुष्य में जितनी क्षमता होती है , उतना उसका उपयोग नहीं होता , उसका एक                       कारण है – संकल्प का आभाव |

Quote 41.  दुनिया में कितने लोग है , जो ठीक तरह से बोल भी नहीं पाते मूक है , अस्पष्ट                       भाषी है , तुम्हे अच्छी तरह बोलने की शक्ति प्राप्त है , इस शक्ति का दुरूपयोग मत करो |

Quote 42.  अपनी योग्यता को विकसित करो , तुम आजन्म उपयोगी बने रह सकोगे |

Quote 43.  सही दिशा में शक्ति का नियोजन करने वाला व्यक्ति ही सफलता प्राप्त करता है |

Quote 44.  जो व्यक्ति समय के मूल्य को पहचानते है , वे समय पर अपना काम करते है और                     सफलता अर्जित कर लेते है |




Quote 45.  विकास के इच्छुक व्यक्ति के लिए आवश्यक है कि वह अपने जीवन के अमूल्य समय                    और श्रम को स्वाध्याय में व्यतीत करे |

Quote 46.  तुम्हारा दिमाग कुड़ेदन नहीं है , प्रभु का पवित्र मंदिर बना रहे , इसलिए उसमें जो                      कुछ भी मत डालो , अच्छी सामग्री ही अर्पित करो |

Quote 47.  व्यक्ति की जीवन बगिया सदाचार के सुमनों से सुरभित रहे और उसके निकट आने                      वाले व्यक्ति को भी सुगंध प्राप्त होती रहे |

Quote 48.  स्पष्ट करो , परन्तु स्पष्ट सुनने के लिए तैयार भी रहो |

Quote 49.  दुसरे के कहने से आदमी महान नहीं बनता व दूसरों के कहने से वह अधम नहीं बन                    जाता ,स्वयं को स्वयं के बारे में निर्णय करना चाहिए |


Quote 50.  कार्य की दृष्टि से व्यस्त रहन अच्छा है , पर व्यस्तता हमारे दिमाग में नहीं होनी                      चाहिए | 





               ...................................................................................

loading...



निवेदन :- कृपया अपने comments के माध्यम से जरुर बताएं की आपको  ये quotes  कैसे  लगे  ‌‍‌‍...... और यदि आपको यह  पसंद आया तो please इसे अपने friends के साथ जरुर share करे |



 यदि  आपके  पास  हिंदी  में  कोई  good article,  poem,  inspirational story,  या  जानकारी  है , जो  आप  हमारे  साथ  share  करना  चाहते  है,  तो  कृपया हमसे contact करे ( Contact Us ) ,  पसंद  आने  पर   हम  उसे  आप  के  नाम  और  photo  के  साथ  यहाँ  publish  करेंगे , Thanks !


No comments:

Post a Comment